BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

UN में बोला भारत, आतंक पर पाकिस्तानी मानसिकता में बदलाव की जरूरत

UN में बोला भारत, आतंक पर पाकिस्तानी मानसिकता में बदलाव की जरूरतसंयुक्त राष्ट्र। भारत ने सुरक्षा परिषद से कहा है कि भारत और अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले कराने को लेकर पाकिस्तान की मानसिकता बदलने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि आतंकवादी मानसिकता में बदलाव लाकर ही अफगानिस्तान में शांति लाई जा सकती है। अकबरुद्दीन ने कहा, आतंकवाद और बाहर से पैदा की गई अस्थिरता अफगानिस्तान की शांति, स्थिरता और संपन्नता के लिए सबसे गंभीर खतरा है और आतंकवाद का बढ़ता दायरा हमारे पूरे क्षेत्र के लिए खतरा है।

 

उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और विकास के लिए क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने और शांति के प्रसार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर 2015 में अफगानिस्तान में भारत द्वारा निर्मित संसद भवन के उद्घाटन के बाद स्वदेश लौटते समय लाहौर में रुके थे। लेकिन हर रोज अफगानिस्तान के उत्साह पर हमला करने वाली उसी मानसिकता ने महज एक सप्ताह के भीतर ही पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमला कर दिया था।

 

उन्होंने कहा, यह मानसिकता अच्छे और बुरे आतंकवादियों के बीच फर्क करती है। यह मानसिकता नहीं चाहती कि शांति कायम रहे। यह मानसिकता हमारे देश और हमारे युवाओं के लिए एक साझा भविष्य के निर्माण के लिए क्षेत्र को आगे बढ़ाने में सहयोग नहीं करना चाहती। उन्होने कहा, ऐसी मानसिकता बदली जानी चाहिए।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More