BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

GST काउंसिल की बैठक आज, व्यापारियों को मिल सकता है दीवाली गिफ्ट

GST काउंसिल की बैठक आज, व्यापारियों को मिल सकता है दीवाली गिफ्टनई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर लगातार आलोचना झेल रही केंद्र सरकार अब छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए आज जीएसटी काउंसिल की बैठक है। इस बैठक में सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्योगों को जीएसटी रिटर्न फाइल करने में राहत मिल सकती है। आपको बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी, वित्तमंत्री अरुण जेटली और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बीच सभी चिंताओं को लेकर बैठक हुई थी। 

 

इस बैठक में छोटे व्यापारियों को तिमाही आधार पर जीएसटी भरने की छूट दी जा सकती है। छोटे व्यापारियों को जीएसटी के अनुपालन में भी राहत मिल सकती है। इसके चलते जीएसटी का अनुपालन मार्च 2018 तक टाला जा सकता है। इसके अलावा निर्यातकों को भी राहत मिल सकती है।

 

इन पर चीजों पर हो सकता है फैसला-

छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी, छूट की स्लैब को 75 हज़ार से बढ़ाकर 1.5 करोड़ तक किया जा सकता है।

टैक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिल सकती है।

पेट्रोल-डीज़ल को जीएसटी के अंदर लाने की प्रक्रिया पर विचार हो सकता है।

छोटे टैक्सपेयर पर बोझ को कम करने पर विचार।

कम्पोज़िशन स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन को दोबारा खोला जा सकता है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु आज निर्यातकों से भी मुलाकात करेंगे। ऐसे में निर्यातकों को छूट का ऐलान हो सकता है। सरकार निर्यात को बढ़ाने के लिए भी कुछ राहत दे सकती है। अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी की पूर्ण बैठक में जीएसटी नेटवर्क के कामकाज में सुधार का भी आकलन किये जाने की संभावना है। परिषद की यह 22वीं बैठक होगी। इससे पहले वित्त मंत्रालय ने निर्यातकों के कई राउंड की वार्ता की है।

 

आपको बता दें कि गुरुवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के गोल्डन जुबली ईयर समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जीएसटी में बदलाव करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि जीएसटी से व्यापारियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार कदम उठाएगी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More