BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में की अनोखी पहल,कार्ड में लिखा-हमारे लिए ये होगा ‘गिफ्ट’

दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में की अनोखी पहल,कार्ड में लिखा-हमारे लिए ये होगा ‘गिफ्ट’नई दिल्ली। अक्सर देखा गया है कि शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अनोखी पहल करते है। शादी की तैयारियों से वो हर एक चीज पर ध्यान देते है जिससे उनकी शादी में चार चांद लगे। 

हाल ही में एक नए साल में एक ऐसी शादी हुई जिसके बारे में जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। दरअसल, वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता गिफ्ट न लाने की रिक्वेस्ट करते है लेकिन सूरत के एक शादी के कार्ड में महमानों से से लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने की रिक्वेस्ट की है।

शादी के कार्ड में नीचे लिखा है, ‘2019 लोकसभा चुनाव में मोदी को आपका वोट हमारे लिए गिफ्ट होगा।’ सोशल मीडिया पर ये वेडिंग कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है और वाट्सऐप पर काफी शेयर किया जा रहा है। ये शादी 1 जनवरी को हुई।दरअसल, मैंगलोर में प्रधानमंत्री के एक सपोर्टर ने इसी तरह शादी के कार्ड में मेहमानों से वोट देने की अपील की है। वहीं एक वेडिंग कार्ड में तो मोदी सरकार की पिछले 5 सालों की स्कीम्स को बताया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को भी लगाया गया है।पहले पीएम मोदी के समर्थक शादी के कार्ड में स्वच्छ भारत का लोगो भी लगा चके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे री-ट्वीट भी किया था। बता दें, इसी साल लोकसभा चुनाव हैं। 

मोदी सरकार के भी 5 साल पूरे होने जा रहे हैं। चुनावी मौसम में लोग तरह-तरह से प्रचार कर रहे हैं और लोग मांगने के लिए नया फार्मूला ढूंढ रहे हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More