BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भारत ने बांग्लादेश को गिफ्ट में दी एक लाख वैक्सीन की डोज

अपने पांच दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत की ओर से बांग्लादेशी सेना को कोविड-19 की एक लाख डोज वैक्सीन उपहार में दी है। इस दौरान जनरल नरवणे ने बांग्लादेश के तीनों सेनाध्यक्षों से मुलाकात करके दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और सामरिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। सेना प्रमुख ने अपनी यात्रा के पहले दिन बांग्लादेश के चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल एम शाहीन इकबाल और दूसरे दिन बांग्लादेशी वायुसेना के एयर वाइस मार्शल एम अबुल बशर के साथ भी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। 
 
नरवणे और बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल अजीज अहमद के बीच दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और सामरिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। जनरल अजीज ने उम्मीद जताई कि रोहिंग्या संकट के समाधान में भारत बांग्लादेश का समर्थन करेगा। 
 
इन पहलुओं पर भी हुई चर्चा
 
बैठक के दौरान दोनों जनरल ने सीमा सड़क संगठन के कार्यान्वयन, सेना के पायलटों के प्रशिक्षण, रक्षा विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों के आदान-प्रदान, आपसी रक्षा सहयोग पर चर्चा की। जनरल नरवणे ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टी-55 टैंक और 75/24 मिमी हॉवित्जर की प्रतिकृति और तस्वीर भेंट की।
 
बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान मेमोरियल संग्रहालय का किया दौरा
 
यात्रा के दूसरे दिन जनरल नरवणे ने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान मेमोरियल संग्रहालय' का दौरा किया। यह संग्रहालय बंगबंधु के जीवन और संघर्ष को दर्शाता है, जिन्होंने अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल अजीज अहमद ने महामारी से निपटने में भारत के सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। 
इससे पहले पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंचने के बाद नरवणे ने बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि वर्ष 2021 भारत-बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों, पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ और शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी का प्रतीक है। 
 
अब तक इन देशों को वैक्सीन की सहायता पहुंचा चुका है भारत
 
भारत ने अब तक भूटान (550,000), मालदीव (200,000), नेपाल (1,100,000), म्यांमार (1,700,000), मॉरीशस (10,0000), नाइजीरिया (100,000), श्रीलंका (50,0000), बहरीन (10,0000), ओमान (10,0000), अफगानिस्तान (50,0000), बारबाडोस (10,0000), मंगोलिया (15,0000), घाना (50,000), आइवेरी कोस्ट (50,000), केन्या (10,000), रवांडा (50,000), युगांडा (100,000), पेरागुवे (10,000), फिजी (10,000), जिम्बॉब्वे (35,000) समेत कई अन्य देशों को वैक्सीन की खुराक उपलब्ध करवाई है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More