देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गुजरात। दीपावली के त्यौहार को कुछ ही दिन बचे है। कंपनी और ऑफिसों में मालिक अपने कर्मचारियों को गिफ्ट देने के लिए सोच रहे है। ऐसे में गुजरात के हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया एक बार फिर से चर्चाओं में है।
पिछले साल अपने कर्मचारियों को दीवाली बोनस पर मकान और गाडियां गिफ्ट देने वाले गुजरात के हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया ने इस बार अपने 600 कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट के तौर एक-एक कार और 900 लोगों को बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट दिया है।
इतना ही नहीं इस मौके को खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री भी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गिफ्ट बांटने के कार्यक्रम से जुड़े और साथ ही कंपनी के कुछ चुनिंदा महिला कर्मचारियों को अपने हाथों से कार की चाभी सौंपी।
स्किल इंडिया इंसेंटिव सेरेमनी’ नाम दिया गिफ्ट...
गिफ्ट बांटने के इस कार्यक्रम को इस बार ‘स्किल इंडिया इंसेंटिव सेरेमनी’ नाम दिया गया था। इस बार कंपनी के कर्मचारियों को रेनॉ क्विड और मरुति सुजुकी सेलेरियो कारें मिलेंगी। दोनों ही कारों की ऑन रोड कीमत क्रमश: 4.4 लाख और 5.38 लाख रुपए है।
हरिकृष्णा ग्रूप के संस्थापक और अध्यक्ष, सावजी ढोलकिया ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि, ‘हम मानते हैं कि किसी भी कंपनी को चलाने और आगे बढ़ाने में कर्मचारियों का योगदान सबसे अहम होती है। हम अपने कर्मचारियों के काम की अहमियत समझते हैं और इसलिए उनके प्रति सम्मान जाहिर करना चाहते हैं। स्किल इंडिया प्रोग्राम से कर्मचारियों को और मेहनत से काम करने की प्रेरणा मिलेगी।’
हर साल दीवाली में कर्मचारियों को देते हैं महंगे गिफ्ट...
गौरतलब है कि सावजी ढोलकिया हर साल दीवाली में अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने के लिए चर्चा में रहते हैं। उनके गिफ्ट में छोटी से लेकर बड़ी और लग्जरी कारें, फिक्सड डिपॉजिट, फ्लैट के साथ महंगे गहने आदि शामिल होते हैं। सावजी ढोलकिया हरि कृष्णा एक्सपोट्र्स के प्रमोटर्स हैं और यह कंपनी मुख्यत: हीरा और टेक्सटाइल का बिजनेस करती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
पोशाक कारोबारी की पत्नी की हत्या, कारोबारी की हालत गंभीर
PM मोदी 27-28 जुलाई को राजस्थान व गुजरात के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात