देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पर मथुरा में काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने आम जन के लिए आवश्यक जानकारियां और इस प्रक्रिया से जुटी कार्यप्रणाली को साझा किया है। जिससे कि लोगों केा
सिटी मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करना के फीड कार्य से पूर्व प्रत्येक ग्राम अथवा नगरीय क्षेत्र को आवश्यकता अनुसार एक या एक से अधिक मकान सूचीकरण ब्लॉकों में विभक्त किया जाता है और सामान्यत एक मकान सूचीकरण ब्लॉक के लिए 800 से 850 व्यक्तियों की जनसंख्या निर्धारित है। प्रत्येक 68 प्रगणकों के लिए एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जानी है। जनगणना का वास्तविक फील्ड कार्य प्रगणकों जनगणना का वास्तविक कार्य प्रगणक और सुपरवाइजर द्वारा किया जाएगा। गणना ब्लॉकों के गठन के संबंध में अलग से दिशा.निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की अनुमानित संख्या जिसके अनुसार अपने जिले के अंतर्गत कार्य के लिए तैनात किए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों का विस्तृत विवरण संकलित कराते हुए भारत के महा रजिस्टर एवं जनगणना आयुक्त नई दिल्ली के सी एम एम एस पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। समस्त चार्ज अधिकारी उक्त सूची को नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर एनआईसी के सहयोग से महा रजिस्टर एवं जनगणना आयुक्त नई दिल्ली के सीएमएमएस पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रगणक और पर्यवेक्षक नियुक्ति हेतु समय से उनका चयन एवं प्रशिक्षित किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रगणक और पर्यवेक्षक की नियुक्ति हेतु अपने जनपद के समस्त विभागों से उल्लेखित शर्तों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यरत पदाधिकारियों की सूची नगरिया चार्ज वार यथा नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत छावनी परिषद आदि के लिए सूची को संबंधित चार्ज अधिकारी नगर आयुक्त अधिशासी अधिकारी को उपलब्ध करने तथा ग्रामीण चार्ज हेतु समर तहसीलों की विकासखंड वार कार्यरत पदाधिकारियों की सूची संबंधित चार्ज अधिकारी तहसीलदार को निर्धारित प्रारूप पर 31 जनवरी 2020 तक संकलित करते हुए उपलब्ध कराएंगे।













Related Items
रिश्तों को तोड़ रही स्क्रीन की लत: राष्ट्रीय डिजिटल नीति की मांग
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: जिंक चंगा तो जल्दी नहीं होंगे 'बूढ़े', इस मिनरल का संबंध DNA से