BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : जब दूसरी पार्टियां घरों में कैद थीं कांग्रेस सेवा कार्य में जुटी थी

मथुरा। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रुप से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस वार्ता में दीपक चैधरी जिला अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट अध्यक्ष महानगर ने बताया कि जबसे भारतवर्ष में कोविड-19 कोरोनावायरस की महामारी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं एवं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं हम लोगों ने पूरी ईमानदारी एवं लगन के साथ पूर्ण रुप से पालन किया है।

जैसा कि प्रवासी मजदूरों को हाईवे पर प्रतिदिन खाने का प्रबंध एवं उनको घर तक पहुंचाने के लिए किराया देकर व्यवस्था की एवं अपने अपने स्तर से लॉकडाउन में गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को तकरीबन हजारों की संख्या में भोजन के पैकेट एवं खाद्य सामग्री भी वितरण की गई। इसी के तहत  अब मथुरा जनपद में 50,000 मास्क वितरित किए जाएंगे और लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

कांग्रेस के कार्यों से प्रेरित होकर वह पार्टी की सेवा भाव से प्रभावित होकर बडी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है जिसमें महेंद्र शर्मा उर्फ छुट्टन, अश्वनी कुमार सिंह, साबिर खान, नाजिम खान, खलील खान, अरमान, राइन प्रमुख हैं। प्रदेश सचिव प्रभारी मथुरा जनपद अमित सिंह ने बताया कि मानव सेवा करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार को फर्जी मुकदमा लगाकर गिरफ्तार किया गया। हमने मानव सेवा को नहीं रोका इसी के तहत हमने पूरे प्रदेश में अजय कुमार लल्लू महा रसोई चलाई, इस महा रसोई में लगभग पूरे प्रदेश में 25 लााख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।

पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहाकि इस महामारी में सभी पार्टियां अपने अपने घरों में कैद रहीं लेकिन कांग्रेश पार्टी अपने स्तर से प्रदेश की जनता की हर संभव सेवा की, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जूस का वितरण भी किया गया और हजारों की संख्या में लोगों की हर संभव मदद की। प्रेस वार्ता में विनोद शर्मा, कीर्ति कुमार कौशिक, नीलम कुलश्रेष्ठ, शालू अग्रवाल, विक्रम बाल्मीकि, शिशुपाल चैधरी, गिरधारी लाल पाठक, मोहन सिंह, प्रवीण ठाकुर, प्रवीण भास्कर, राहुल अरोरा, विपुल पाठक, शैलेंद्र चैधरी, पन्नू चतुर्वेदी, अरुण गौतम, बंटी, सोमिल कुलश्रेष्ठ, प्रवीण गौड़, राजकुमार शर्मा, अनूप गौतम, निशांत अहमद आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More