BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पाक को मुंहतोड जवाब: चौकी तबाह, दो पाक सैनिक ढेर, 5 नागरिकों की मौत

पाक को मुंहतोड जवाब: चौकी तबाह, दो पाक सैनिक ढेर, 5 नागरिकों की मौतजम्मू । जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने शनिवार को नियंत्रण रेखा से सटी अग्रिम चौकियों एवं बस्तियों को निशाना बनाकर फायरिंग की और मोर्टार दागे। पाकिस्तान की इस गोलीबारी में छुट्टियों पर आए एक जवान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। साथ ही उनकी तीन बेटियां घायल हो गई। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान के इस हमले का करारा जवाब दिया। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार जवाबी कार्रवाई में कुल 7 पाकिस्तानी सैनिक और नागरिक मारे गए हैं, जबकि 16 घायल हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई और दो पाक सैनिक मारे गए। इस हमले में दर्जन से ज्यादा पाक नागरिक भी घायल हो गए। खुफिया एजेंसियों के अनुसार हमारी सेना की तरफ से उनकी पोस्ट पर हमला किया और क्षतिग्रस्त भी किया। जानकारी के अनुसार हमले में मारे गए पाकिस्तानी सैनिक नियंत्रण रेखा पर तैनात 24 फ्रंटियर फोर्स यूनिट से हैं। ज्ञातव्य है कि कल शनिवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए एलओसी से सटी हुई भारतीय सैन्य चौकियों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की एवं मोर्टार दागे। साथ ही पाकिस्तान ने एलओसी से सटे स्थानीय गांवों को भी निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की। ज्ञातव्य है कि पिछले माह जून में पाकिस्तान ने 23 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More