देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreवृन्दावन : सनाढ्य पंचायती बगीची मोतीझील वृन्दावन में प्रतिवर्ष की भांति भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी को प्रातः 11 बजे वामन भगवान का प्राकटयोत्सव मनाया गया। श्रीमद भागवत महापुराण के अनुसार इस तिथि को भगवान विष्णु ने वामन भगवान के रूप में अवतार लिया था। संस्था के अध्यक्ष राम गोपाल द्विवेदी की अध्यक्षता में वामन भगवान के विग्रह का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। संस्था के महामंत्री कपिल उपाध्याय ने सभी लोगों को वामन जयंती की बधाई दी।
वामन जयंती पर प्रकाश डालते हुये अनंत शर्मा ने बताया कि सतयुग में असुर राज बलि ने देवताओं को पराजित करके स्वर्गलोक पर अधिकार कर लिया था। इसके बाद सभी देवता भगवान विष्णु की शरण में पहुंचे। तब भगवान विष्णु ने देवमाता अदिति के गर्भ से वामन भगवान के रूप में अवतार लिया। इसके बाद एक दिन राजा बलि यज्ञ कर रहा था, तब वामनदेव असुर राज बलि के पास गए और तीन पग धरती दान में मांगी। जिसे देने में राजा बलि असफल रहा, इस तरह बलि का अभिमान चूर हो गया। इस अवसर पर विजय गौतम ने सुंदर सुन्दर पद गाये। पं. सुधीर शुक्ला ने बताया कि इस दिन भगवान वामनदेव की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन शंख में गाय का दूध, घी, दही, शहद, शक्कर, लेकर अभिषेक करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ विजय शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा,पं. समीर शुक्ला, गिरधारी थोकदार शुभम शर्मा आदि उपस्थित थे।













Related Items
पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने रक्षाबंधन पर बनाई भगवान जगन्नाथ की अद्भुत रेत मूर्ति
श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित होता है
भगवान कृष्ण के दर पर अभिनेता जूनियर एनटीआर और ऋषभ शेट्टी