BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नियम विरुद्ध परीक्षा का यूटा ने दर्ज कराया विरोध

मथुरा। उप शिक्षा निदेशक, डायट प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रक्षिक्षण संस्थान  द्वारा जनपद के समस्त परिषदीय शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों की 22 फरवरी 2021 को परीक्षा सम्पन्न कराए जाने के शासनादेश के नियमों के विरूद्ध अपने कार्यालय से जो एक कार्यवृत आदेश जारी किया गया है जिसमें की शासनादेश के नियमों का पूर्णतः उल्लंघन किया गया है। तथा इस परीक्षा के आदेश से जनपद के सभी शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त हो रहा है। इस आदेश से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे डायट प्राचार्य शिक्षकों के सम्मान की परीक्षा लेना चाह रहे हों व इस परीक्षा के परिणाम से शिक्षकों में आपस में ही एक दूसरे के प्रति हीनभावना आएगी जिससे समाज में भी गलत संदेश जाएगा। इसी क्रम में उपरोक्त प्रकरण की समस्त समस्या को ध्यान में रखते हुए यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सीडीओ  से मुलाकात कर शासनादेश के विरुद्ध आयोजित होने जा रही परीक्षा के संबन्ध में बिंदु बार अवगत कराया जिस पर सीडीओ नितिन गौड़ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डायट प्राचार्य महोदय को फोन कर व पत्र जारी करके शासनादेश के विरुद्ध आयोजित की जा रही परीक्षा को निरस्त करने या स्वैच्छिक करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर यूटा प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अंशुल गौतम, प्रशान्त सारस्वत, जतिन, कृष्ण माधव अग्रवाल, पवन चैधरी, मनीष पटेल, वीर सिंह, पवन सिंह, योगेश भारद्वाज, नेत्रपाल सिंह निमोरिया सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More