देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जनपद में इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 115 केंद्रों पर होंगी। केन्द्र निर्धारण आन लाइन तय हुए हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर आन लाइन किये गये दावों का टीमों ने स्थलीय निरीक्षणा किया था। यह प्रक्रिया कई बार सवालों के घेरे में आई। आखिर में 115 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हुआ। जसमें मथुरा तहसील में 34, छाता में 24, गोवर्धन में 16, महावन में 20 एवं मांट में 21 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में 03 राजकीय विद्यालय, 62 सहायता प्राप्त विद्यालय तथा 50 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिलाधिाकारी ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी एवं एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव को नोडल अधिकारी नामित करते हुए परीक्षाओं की जिम्मेदारी दी है।
एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की शूचिता, पवित्रता बनाये रखने तथा नकल विहीन निर्विघ्न एवं सकुशल बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए कमेटी बनाई है। जो विद्यालय परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं उनकी वाउण्ड्रीबाल, सीसीटीवी कैमरे, बेवकास्टिंग राउटर, फर्नीचर, शौचालय, संपर्क मार्ग, विद्युत व्यवस्था आदि व्यवस्थायें देखकर परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।













Related Items
कमलिनी मुखर्जी: कविताओं से शुरू हुआ सफर, फिर सिनेमा की दुनिया की बनीं चर्चित अभिनेत्री
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?