BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अज्ञात बदमाशों ने युवकों को गोली मारी

मथुरा। जानू डीग रोड पर अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। मौके पर एक युवक ने दम तोड़ दिया और दूसरे युवक की हालत गम्भीर गंभीर बनी हुई है। घटना से गांव में भरी  तनाव है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस सूचना देने के करीब दो घंटे बाद पहुंची जबकि डायल 100 की गाडी सामान्य घटना की सूचना में कुछ देर बाद ही पहुंच जाती है। इसके पीछे ग्रामीणों का अरोप है कि गोली मारने वाले आरोपी अक्सर थाने में बैठे देखे जाते थे। वहीं मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस घटना के दो घन्टे बाद पहुची है। मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गोली माने वाले बदमाष पुलिस की मुखबरी करते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस कोग्रामीणों के गुस्सा का भी सामना करना पडा। गुस्साएं ग्रामीणों पुलिस को शव नहीं उठने दिया। ग्रामीण पुलिस के आलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर  अड़े थे। 
जानकारी के मुताबिकजमील अपने साथी आसिफ के साथ डीग के भीलमका जा रहा था। तभी रास्ते मंे घात लगाए बैठे बदमाशों ने दोनों युवकों को घेर लिया। मारपीट करते हुए दोनों युवकों में गोली मार दी। जिसमें जमील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा युवक आसिफ गम्भीर रुप से घायल है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। हालांकि इस घटना के पीछे ग्रामीण दबी जुबान में पुरानी रंजिष और जमीन के झगडे की भी बात कर रहे हैं। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More