देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर एवं आझई प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा प्रत्येक कक्षा में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता को स्वयं परखा। उन्होंने अकबरपुर विद्यालयों में जाकर विद्यालय की बिल्डिंग, पानी पीने की सुविधा, अध्यापकांे की उपस्थिति, पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं की संख्या आदि का निरीक्षण किया।
श्री मिश्र को अध्यापिका रिचा सिंह ने बताया कि विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है तथा नवीन निर्माण हेतु शासन स्तर पर कार्यवाही चल रही है। विद्यालय में कुल 102 बच्चे पंजीकृत थे, जिसमें से मौके पर 74 बच्चे उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने कक्षा-4 में जाकर पहाडे पूछे जिस पर बच्चों ने बताया कि 20 तक पहाडे याद हैं। उन्होंने एक बच्ची से 17 का पहाड़ा पूछा जिसे बच्ची ने सुना दिया।
श्री मिश्र ने विद्यालय के सामने बन रहे खरंजे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि खंरजे के नीचे कुछ गिट्ठी डली हुई तथा नाली का निर्माण हो रहा था, जिस पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार से पूछा कि खंरजे के नीचे कितनी इंच गिट्टी डाली जायेगी। उन्होंने पूरे खंरजे की जांच पीडब्लूडी के इंजीनियर से कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा आझई खुर्द जाकर जीएलए यूनीर्वसटी द्वारा गोद लिये गये प्राथमिक विद्यालय आझई खुर्द प्रथम एवं द्वितीय का निरीक्षण किया। उन्होंने 01 से 08 तक प्रत्येक कक्षा में जाकर विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा बच्चों से जानकारी ली। परिषदीय विद्यालय आझई एक, मंे बरसात के पानी के लिए सोखता पिट बनबाने के निर्देश दिये। विद्यालय में जीएलए के वाॅलियंटर एवं अनुदेशकों द्वारा पढ़ाई कराई जा रही है। जिलाधिकारी को शिक्षा की गुणवत्ता अच्छी पायी गई, किन्तु जूनियर कक्षों में तीन में से दो अध्यापिका मेडीकल अवकाश पर थीं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए एबीएसए का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।
विद्यालय में प्राइमरी कक्षाओं 245 बच्चे पंजीकृत थे, जबकि 133 बच्चे उपस्थित थे। इसी प्रकार जूनियर में 167 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें से 70 बच्चे उपस्थित थे। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय आझई द्वितीय में जाकर कक्षा-एक में लिखी हिन्दी वर्णमाला को विशाल एवं अर्चना नामक छात्रों से पढ़वाया। बच्चों द्वारा सही पढ़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के रास्ते में कुछ कूडा करकट पड़े होने पर उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि वह इसे यथाशीघ्र साफ करायें।













Related Items
देश में 2014 के बाद यूजी और पीजी की मेडिकल सीटें बढ़ीं : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : मेडिकल कोर्स में OBC को 27% और EWS को 10% आरक्षण
अब वह दिन दूर नहीं, जब देश में मेडिकल हब बनकर चमकेगा UP का नाम