देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता एवं अखण्डता तथा सुरक्षा बनाये रखने के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया। उनकी दूरदर्शिता के कारण आजादी के समय विभिन्न रियासतों में बटा हुआ भारत पटेल जी के प्रयासों से भारत वर्ष के साथ जुड़ा और भारत एक अखंड राष्ट्र बन गया।
यह विचार जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में सरदार बल्लभ भाई पटेल के 144वीं जन्म महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने प्रथम गृहमंत्री के रूप में भारत को एकता के सूत्र में बांधन के लिए उल्लेखनीय कार्य किये। उन्होंने लगभग 500 रियासतांे को भारतवर्ष में विलय किया तथा जूनागढ़, हैदराबाद रियासतों को मिलाने के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों को देश कभी नहीं बुला सकता। उन्होंने बताया कि जूनागढ़ के नबाव द्वारा अपनी रियासत को पाकिस्तान में विलय करने की घोषणा के पश्चात भी पटेल जी की दूरदर्शिता के कारण उसे भारत में शामिल किया गया।
श्री मिश्र ने कहा कि पटेल जी का संपूर्ण जीवन देश की एकता के साथ-साथ उसके विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस के पुर्नगठन में पटेल जी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने श्री बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस पर उन्हें याद किया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्जित किये।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार ने कहा कि श्री बल्लभ भाई पटेल जी द्वारा स्वंत्रता संग्राम आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत के संविधान में भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जब अंग्रेज भारत से गये थे, तो भी विभिन्न रियासतों को स्वतंत्र छोड़कर गये थे। वह अपनी इच्छा के अनुसार भारत एवं पाकिस्तान दोनों में विलय कर सकते थे, किन्तु पटेल जी के प्रयासों ने हैदारबाद, जूनागढ जैसी रियासतों को भारत में शामिल किया। इस अवसर पर अभिहित खाद्य अधिकारी चन्दन पाण्डेय एवं प्रशासनिक अधिकारी अशोक शर्मा ने भी पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में जानकारी दी।
इससे पूर्व श्री बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस पर रनफाॅर यूनिटी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन टैंक चैराहे से प्रारम्भ होकर सीधे होलीगेट होते हुए भरतपुर गेट, डीग गेट चैराहे पर समाप्त हुई। रैली को जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह,,एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, डिप्टी कलेक्टर आरडी राम, नागेन्द्र सिंह सहित कलेक्टेªट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।













Related Items
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
इन विशेष समयों में हनुमान चालीसा का पाठ करने से बढ़ता है आत्मबल और दूर होती हैं जीवन की बाधाएं
जीवन को रोशन करना: जब वृंदावन की विधवा माताओं के जीवन में लौटी दीपावली की रौशनी