BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मानवता की सेवा ही सच्ची सेवाः विजय शर्मा

मथुरा। विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन के नजदीक सूखी राशन सामग्री का वितरण किया गया। संस्था कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रहकर जीवन यापन करने वाले निर्धन परिवारों को राशन के पैकेट एवं मास्क आदि प्रदान किये ।

सोमवार सांय संस्था सचिव विजय शर्मा के नैतृत्व में टीम ने गोपाल नगर, देवनगर एवं रेलवे द्वितीय एंट्री गेट के नजदीक दजर्नों निराश्रित एवं जरूरतमंद परिवारों को आटा, दाल, चावल, तेल-मसाले, आलू आदि की राशन किट भेंट की ।


विजय शर्मा ने कहा पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है । लाॅकडाउन में मध्यम वर्ग की गृहस्थी की गाड़ी भी पटरी से उतर चुकी है । निर्धन परिवार तो जैसे-तैसे अपना गुजारा कर रहे हैं । ऐसे समय में हम सभी को जरूरतमंद परिवारों की आगे बढ़कर मदद करनी चाहिये । उन्होने कहा कि देवकीनंदन महाराज की प्रेरणा एवं भक्तों के सहयोग से सूखा राशन वितरण कार्य किया जा रहा है ।


संस्था के गजेन्द्र सिंह ने बताया कि वितरण कार्य के दौरान कई ऐसे परिवार भी मिले जो बाहर से मथुरा रोजी-रोटी की तलाश में आये थे । लेकिन लाॅकडाउन के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल पाया, जिससे वे सड़क पर जीवन बिताने को मजबूर हैं । ऐसे में यह छोटी सी सहायता भी उन्हें संबल प्रदान करेगी ।
वितरण कार्य में स्ट्रीट स्कूल संचालक सतीश शर्मा, अमित शर्मा, कमल शर्मा, जगदीश वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More