BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई कार, चार घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे का कहर जारी है। यमुन एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह एक और हादसा हो गया। आगरा से नोएडा की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार मध्यप्रेदश निवासी दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह स्विफ्ट डिजायर कार एमपी 16 सी 8570 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 119 के समीप कोहरे की धुंध में दिखाई न देने से कार आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार रामबाबू अनुरागी पुत्र शिवचरण सिंह, वंदना पुत्री सोरन सिंह व रामकली पत्नी शिवचरण सिंह निवासी छतरपुर (मध्यप्रदेश) समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पीआरवी 1940 एवं टोल चैकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई गई है।
इससे पूर्व शुक्रवार रात यमुना एक्सप्रेस वे पर इसी क्षेत्र में एक कैंटर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से भिड़कर रेलिंग से टकरा गया था। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गए।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More