BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर

मथुरा। सोमवार की देर रात थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 87 के निकट स्कूल बस खराब हो गई। खराब खड़ी बस में पीछे से अचानक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार दो शिक्षक समेत सात बच्चे घायल हो गए।
  जिनमें एक बालिका सीट में फंस गई, जिसे कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना पर अभिभावक चिंतित हो गए और अपने बच्चों की कुशलक्षेम जानने के लिए दौड़ पड़े। गुरु गोरखनाथ पब्लिक स्कूल जट्टारी जनपद अलीगढ़ के छात्र-छात्राओं का एक ग्रुप सोमवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए स्कूल बस में आगरा गया था। बस में कुल 46 बच्चे एवं पांच शिक्षक-शिक्षकाएं सवार थे।
आगरा में भ्रमण के बाद रात को वापस लौट रहे थे। मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 87 के समीप बस खराब हो गई। चालक मनोज कुमार बस को सही करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान रात करीब साढ़े बारह बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में बैठे बच्चे सीटों से उछल कर इधर-उधर गिर पड़े। आधा दर्जन बच्चे एवं शिक्षक घायल हो गए। अन्य बच्चे बेहद सहम गए। घायल मदद को चीख-पुकार मचाने लगे।
शोर शराबा सुनकर समीप गश्त कर रही डायल 112 पुलिस की पीआरवी 1877 मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों एवं शिक्षकों को अपनी गाड़ी से उपचार के लिए अस्प्ताल भेज दिया। एक बालिका बस के अंदर सीट में बुरी तरह फंस गई थी। पीआरवी कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर अभिभावक अपने बच्चों की कुशलक्षेम जानने के लिए चिंतित हो गए।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More