देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना मांट पुलिस ने लूट और चोरी की योजना बनाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना मांट धर्मेन्द्र दहिया ने बताया कि विजय पुत्र रामस्वरुप निवासी रानी मंडी थाना गोविन्दनगर, तालिब पुत्र शरीफ अहमद निवासी नागल थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा तथा सुनील पुत्र बनवारी लाल निवासी परसुराम कालोनी आयराखेडा थाना राया मथुरा को जेएसएम कालेज सुरीर मांट रोड की बाऊण्ड्री के पीछे से लूट और चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक अदद सब्बल, एक अदद पेचकस और मोमबत्ती व माचिस बरामद की गई है।
तस्करी कर ले जायी जा रही दो लाख की शराब पकडी
थाना यमुनापार पुलिस ने तस्करी कर ले जायी जा रही दो लाख रूपये कीमत की शराब को जब्त किया है। लोहवन बगीची के सामने अशोक भारद्वाज प्रापर्टीडीलर के कार्यालय के सामने से पुलिस ने एक होंडा सिटी कार को कब्जे में लिया, जिससे शराब की 17 पेटियां जब्त की गईं।













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
देशभर में 'लोकसभा योजना' पर मंथन के साथ नए साल की शुरुआत करेगी भाजपा!