BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टीन शेड तोड़ने वालों की जायेगी जांच, होगा मुकदमा दर्ज

सौंख। कस्बा में कोरोना संक्रमित के घर के एरिया को प्रशासन द्वारा हाॅटस्पाॅट बनाया गया था। विगत देर रात्रि असामाजिक तत्वों द्वारा सील किये गये मार्गो के टीन शेढ़ को कटर से काट दिया गया। सूचना पर एसडीएम समेत पुलिस फोर्स हाॅटस्पाॅट क्षेत्र पर पहुंचे। और घटना स्थल का निरीक्षण किया।


कस्बा में जिला प्रशासन द्वारा संक्रमति एरिया को हाॅटस्पाॅट क्षेत्र से जुड़े करीब एक दर्जन मार्गो पर लगे टीन शेढ़ को असामाजिक तत्वों द्वारा कटर से काट दिया है। सूचना पर उपजिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव और सीओ जितेंद्र कुमार ने हाॅटस्पाॅट क्षेत्र का निरीक्षण किया और टीन शेढ़ काटने वालें असामाजिक तत्वों की जांच की कार्यवाही की आदेश दिया।

बाद में मुख्य बाजार में प्रशासन के रोस्टर के खिलाफ दुकान खोलने वालों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिया। इस दौरान नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी धीरेंदं्र प्रताप सिंह ने बिना मास्क के दुकानदारों के एसडीएम के आदेश पर पांच चलान किया। और हाॅटस्पाॅट क्षेत्र में आने-जाने वालों के लोगों पर कार्यवाही होगी। एसडीएम राहुल यादव का कहना है कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ंद्वारा टीन शेढ़ काटी गई है। काटने वाले के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दे दिये है।

सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन के नियमों को जो भी पालन नही करेगा। उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी यशवीर सिंह,  चैकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन भरत सिंह कुंतल, हरेंद्र बाबू, रामविलास, जयचंद, राधेश्याम कुशवाह, सफाई नायक योगेश कुमार, राकेश, बबलू आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More