देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। एसीएमओ डाॅ. राजीव गुप्ता के अनुशार केडी मेडिकल एवं नयति में आॅक्सीजन प्लांट लगाने की कार्यवाही की जा रही है। शीघ्र ही प्लांट बनाकर तैयार कर लिया जायेगा, जिससे प्रत्येक दिन में लगभग 800 से 1200 सिलेण्डर की सप्लाई होने लगेगी।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को बताया कि उपायुक्त उद्योग विभाग में सोमवार तक तीन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें एक प्लांट द्वारा 1000, दूसरे प्लांट द्वारा 100 तथा तीसरे प्लांट द्वारा 50 सिलेण्डर प्रति दिन सप्लाई की क्षमता वाले लगवाने की कार्यवाही की जा रही है।
बडा सवाल यह है यह सब कब तक हो पाएगा। दरअसल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा हर मामले की तहर कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के संबंध में कलेक्टेªट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ले रहे थे। इसी दौरान आलाधिकारियांे की ओर से उन्हें यह जानकारी उपलब्ध कराई गयी। जिलाधिकारी श्री चहल ने बताया कि बेड़ों की क्षमता बढ़ायी जा रही है और इस कार्यवाही को शीघ्र ही पूर्ण कर मरीजों को इसका लाभ दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस महामारी में हम सबके सहयोग से इसे जीतने में कामयबी हासिल होगी। उन्होंने कहा कि मजिस्टेªट, पुलिस एवं डाॅक्टरों द्वारा प्रतिदिन भ्रमण किया जा रहा है और मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए उनकी इलाज की समुचित व्यवस्था करायी जा रही है।
बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर, एसीएमओ डाॅ. राजीव गुप्ता, डाॅ’ देवेन्द्र अग्रवाल, एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, उप जिलाधिकारी सदर क्रान्ति शेखर सिंह सहित नयति, के.एम., के.डी. मेडिकल एवं रामकिशन हाॅस्पिटल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
दूसरी ओर रेमीड़ेसीवर के इंजेक्शन की स्थिति को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। अधिकारी इस पर अधिकारिक जानकारी देने से भी बच रहे हैं।
इस मामले को लेकर सक्रिय हो गया है। कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को कोरोना महामारी से मथुरा के हालातों से अवगत कराया और कहा कि मथुरा अत्यंत कठिन दौर से गुजर रहा है। दवाओं और रेमिडेसिवर इंजेक्शन की बहुत ही कमी है। जिसके कारण कोरोना मरीजों को जान के लाले पड़े हुए हैं।
कोरोना मरीजों का मथुरा के अस्पतालों में देखरेख भी नहंी की जा रही है। श्री माथुर ने कहा कि कोरोना टेस्ट के नतीजे मरीजों को सरकारी अस्पतालों से तीन चार दिन में मिल रहे हें जिसके कारण मरीजों के भर्ती होने व इलाज होने में विलम्ब हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री से ये भी कहा गया कि प्राइवेट पथॉलॉजी लैब से पूर्व की भाँति कोरोना टेस्ट करने की अनुमति भी देनी चाहिए। अंत में श्री माथुर ने तत्काल मथुरा को एक हजार रेमीडेसींवर इंजेक्शन देने के लिए कहा इस पर मंत्री जी ने कहा की उन्होंने केंद्र सरकार से 164000 इंजेक्शन मांगे हैं जिसकी एवज में उन्हें कुल 20,000 इंजेक्शन मिले हैं, उसके बावजूद हम मथुरा को ज्यादा से ज्यादा रेमीड़ेसीवर के इंजेक्शन सीएमओ मथुरा के माध्यम से देंगे।













Related Items
नई व्यवस्था : सीएम कार्यालय से 1800 में मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों में TMC को मिला स्पष्ट बहुमत
निजी अस्पतालों में जरूरतमंदों को डीएम-सीएमओ के स्तर से नि:शुल्क मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन