BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौर में महत्वपूर्ण होगी नोडल अधिकारी की भूमिका

मथुरा। कोरोना काल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो रहे हैं। कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ रहे हैं। शासन स्तर से लगातार गाइड लाइन अपडेट की जा रही है। ऐसे मंे पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन कराना चुनौती होगा।

कोरोना के लिए जारी की गई गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सभी थानों में कोरोना नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर ने कोरोना की गाइड लाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। शहर कोतवाली में उप निरीक्षक प्रेमनारायण, सदर बाजार में उपनिरीक्षक आदेश कुमार, गोविंद नगर में उपनिरीक्षक विजय कुमार, वृंदावन कोतवाली में उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र, जमुनापार में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, थाना हाइवे मंे उपनिरीक्षक निशांत पायल, थाना रिफाइनरी पर उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, फरह थाने पर उपनिरीक्षक दिगम्बर सिंह, महिला थाने पर उपनिरीक्षक अल्कारी रानी, महावन थाने पर उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, बल्देव थाने पर उपनिरीक्षक महीपाल सिंह, राया थाने पर उपनिरीक्षक अजय अवाना, मांट थाने पर उपनिरीक्षक दीपक दुबे, सुरीर कोतवाली मंे गिरेन्द्र सिंह, थाना नौहझील पर उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह,  छाता कोतवाली पर उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, थाना शेरगढ पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार, थाना गोवर्धन पर उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश, थाना बरसाने पर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, मगोर्रा थाने पर उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह को कोराना नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

 

डीएम के सख्त निर्देश के बाद जागा नगर निगम


कोरोना वायरस द्वारा तेजी से पांव पसारने को लेकर डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश नगर निगम को दो बड़ी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं। इनमें कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन करने, फॉगिंग मशीन चलाने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव केस वाले क्षेत्र को सील करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के सख्त निर्देश के बाद जागा नगर निगम अब मथुरा के प्रमुख बाजार और कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में सेनेटोइजेशन का कार्य शुरु कर दिया है।

 

द्वारकाधीश की परिक्रमा पर रोक


कोरोना के लगातार बढ रहे सक्रिय मरीजों की संख्या को देखते हुए मंदिरों पर अहतियातन सावधनियां बरतना शुरू कर दिया गया है। द्वारिकाधीश मंदिर की परिक्रमा पर रोक लगा दी गई है। बिना मास्क श्रद्धालुओं का प्रवेश पहले ही मंदिरों में रोक दिया गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More