BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : नारी शक्ति की समृद्धि में राष्ट्र की शक्ति समाहितः रेनू

मथुरा। सेवा भारती के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सेवा संगम के दूसरे दिन मातृशक्ति सम्मेलन में मुख्य वक्ता रेनू पाठक ने कहा कि जिस देश में नारी शक्ति जितनी जाग्रत होती है वह देश भी उतना ही जाग्रत होता है। नारी शक्ति के सशक्तिकरण से ही देश में उन्नयन का वातावरण सृजित होता है। इसलिए नारी स्वावलम्बन के लिए हम सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। सेवा भारती इस कार्य में संलग्न है। उन्होंने सभी बहिनों से अनुरोध किया समाज जाग्रति के लिए कम से कम एक घंटा का समय अवश्य लगाएं।
कार्यक्रम अध्यक्ष डा. रेणुका डंग ने अच्छी सेहत की जानकारी दी। सेवा भारती ग्रहणियों को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर डा. शन्नो रानी, डा. निर्मला सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी गीत पर जूड़ों कराटे, कुश्ती, बाँक्सिंग, तलवारबाजी, दंड प्रहार और पिरामिड बनाकर कर्तव्य दिखाकर सभी को दांतों तले अंगुलिया दबाने और तालियों की गडगडाहट के लिए मजबूर कर दिया। सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली माता बहनांे, युवतियों एवं नेपाल सेवा भारती के प्रतिनिधि मंडल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीना सिंह एवं रूबी शाक्य ने किया और आभार गीता सिंह ने शाक्य ने व्यक्त किया।
इस पर गोविंद विभाग प्रचारक, मनीष गुप्ता  सह संघ चालक मथुरा,  मनोज जिला प्रचारक,  शिव कुमार, सतीश अग्रवाल, उमेश गर्ग, मुकेश शर्मा, जगमोहन कमलेश चैहान, चित्रा गोला आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More