BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग में सुबह नौ बजे हुई घटना

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग में बिजली के करंट से एक किसान की भैंस की मौत हो गई, जबकि भैंस को बांधने साथ आ रही महिला तार की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। भैंस को करंट  बिजली का तार टूटने से लगा। गुरूवार की सुबह करीब नौ बजे यह घटना हुई। तार में करंट आने और भंैस के मारने की सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दे दी। विभाग की ओर से कोई अधिकारी और कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी विभाग के कर्मचारियों ने बिजली नहीं काटी और तार में करंट दौडता रहा। इसके बाद उन्होंने कई जगह फौन किये जब जाकर बिजली काटी गई।
किसान गिरिराज की पत्नी बालकेश भैंस को प्लाट पर बांधने के लिए ले जा रही थी, तभी अचानक भैंस को करंट लग गया। उन्होंने कहाकि वह खुद भी तार की चपेट में आ सकती थीं। उनके बच्चे भी भैंस को बांधने आते हैं, वह भी चिपक सकते थे। बालकेश का यह भी कहना था कि हाल ही में 60 हजार रूपये में उन्होंने भैंस खरीद थी।

मैदम में किसान की बुर्जी में लगी आग
राया क्षेत्र के गांव मदैम में किसान की बुर्जी में आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बमुश्लिक आग को बुझाया, हालांकि तब तक बुर्जी में भूसा पूरी तरह चल चुका था। पीडित किसान अजय पाल ने आरो प लगाया है कि रात के समय किसी ने उसकी बुर्जी में आग लगा दी और भाग गया। आग की पलटें उठने पर उसे सूचना दी गई।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More