देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मंे इस समय श्रद्धालुओं की भीड का दबाव बना हुआ है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गये गार्ड और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट की घटनाए नई नहीं है। शनिवार को प्रसाद ग्रहण करने के लिए खडे श्रद्धालु को जब गार्ड ने हटने को कहा तो दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और इसके बाद गार्डों ने श्रद्धालु के साथ जमकर मारपीट कर डाली।
दीपावली के प्रमुख त्योहार पर देवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। इधर मंदिरों में भीड़ के आगे व्यवस्थाएं भी कम साबित हो रही हैं।
मामला शनिवार सुबह का है। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में त्योहार की वजह से इस समय अच्छी खासी भीड़ है। गाजियाबाद से सुनील कुमार परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में बांकेबिहारी महाराज के जगमोहन के पास खड़े होकर परिवार दर्शन कर रहा था और भगवान को भोग अर्पित करने के लिए पुजारी को दे दिया। तब तक गार्ड उन्हें वहां से हटाने लगा। इस पर सुनील कुमार ने कहा प्रसाद मिलते ही वे हट जाएंगे। इस पर गार्ड को सब्र न हुआ और विवाद बढ़ गया। नौबत हाथापाई की आ गई। मंदिर में एकदम अफरा तफरी मच गई। झगड़े के बाद सुनील कुमार ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित गार्ड के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में इंस्घ्पेक्घ्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि जांच कराई जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य