देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। वृंदावन के महिला आश्रय सदन में एक दूसरे दिन भी 11 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं छाता के सागर रत्ना में भी तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नयति अस्पताल, केएम मेडिकल कॉलेज में भी दूसरे दिन कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इसी के साथ ही जिले में 223 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को डैंपियर नगर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी की पत्नी की कोरोना से से निधन हो गया। वे 15 दिनों पहले परिवार के सात लोगों के साथ संक्रमित हुई थीं।
उनका नयति अस्पताल में इलाज चल रहा था। नगर आयुक्त ने शव का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया है। मृतका के बेटे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 13 मई गुरुवार को मुलाकात की थी। नयति अस्पताल में पहले भी कोरोना से कई मौतें हुई है। लाखो रुपए खर्चने के बाद भी नयति अस्पताल में लोगों की जान जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते 13 मई को मथुरा आए थे। वे यहां शहरी क्षेत्र में डैंपियर नगर के रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यापारी छोटेलाल माहेश्वरी के घर पहुंचे थे। इस परिवार में 15 दिन पहले कुल सात लोग पॉजिटिव हुए थे। जिनमें से चार लोग ठीक हो चुके हैं। छोटेलाल, उनकी पत्नी सुशीला देवी और नौकर अभी पॉजिटिव थे। खुद छोटेलाल और उनका नौकर घर में आइसोलेट थे। जबकि पत्नी सुशीला का इलाज नयति अस्पताल में चल रहा था।
118 वाहनों के काटे चालान
डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने कोविड-19 प्रोटोकॉल व लॉक डाउन नियमों का पालन कराने के लिए होली गेट, जनरल गंज, लाला गंज, घीया मंडी, चैक बाजार, भूतेश्वर चैराहा, कृष्णा नगर, जन्म भूमि लिंक रोड,नया व पुराना रोडवेज बस स्टैंड का व्यापक भ्रमण किया। जन्म भूमि लिंक रोड पर श्रीजी साड़ी सेंटर व धर्मवीर गारमेंट्स खुले हुए मिले, जिनके चालान कटवा कर तत्काल बंद करवा दिया गया। आज होली गेट व कृष्णा नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित सभी दुकानें बंद पाई गई। आज बिना मास्क पहने मिले 17 व्यक्तियों के चालान कटवाए गए तथा अकारण बिना वैध कागजात व हेलमेट के फर्राटा भरते 118 वाहनों के चालान कराए गए।
रोडवेज बसों में देखी स्थिति
डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने बताया कि अब हेलमेट पहनने के संबंध में लोगों में जागृति बड़ी है। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने पुराना व नया रोडवेज बस स्टैंड पर बसों में सवारियों द्वारा मास्क पहले जाने की स्थिति को स्वयं परखा।उनके द्वारा स्थानीय जनता से अपेक्षा की गई है कि कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। यदि जरूरी कार्य से बाहर निकलना हो तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व मास्क अनिवार्य रूप से पहनें।













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
ईआरसीपी से राजस्थान की 40 प्रतिशत आबादी होगी लाभान्वित- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
दिल्ली की समस्याओं का समाधान स्थाई सरकार ही कर सकती है, अस्थाई मुख्यमंत्री नहीं : अलका लांबा