देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना के चलते सरकारी शिक्षण संस्थान भी बंद हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इससे उन्हें मिड डे मील भी नहीं मिल पा रहा है। प्राइमरी स्कूलों में मिलने वाला मिड डे मील कोरोना के समय में बच्चों की इम्यूनिटी पावर को बढता।
इस समय ऐसा लग रहा है जैसे सरकारी स्कूलों में कुछ हो ही नहीं रहा है। जबकि प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में लाॅकडाउन के दौरान भी फीस वसूली के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जाता रहा। इस दौरान मोबाइल पर पढाई भी शुरू कर दी गई। इसे जहां कुछ अभिभावकों ने सकारात्मक पहल बताया वहीं कुछ सिर्फ फीस वसूली का टोटका भर बताते रहे हैं।
फीस वसूली और फीस मांफी के होहल्ला में सरकारी स्कूलों में हुईं कई सकारात्मक गतिविधियां और पहल लोगों के सामने नहीं आ सकी हैं। यही वजह है कि सर्वशिक्षा अभियान जोरशोर से चलाये जाने के बाद भी इन स्कूलों में छात्र संख्या मुद्दा बना रहता है। प्राइमरी स्कूलों में लाॅकडाउन के दौरान की गतिविधियों की अधिकारी भी समय समय पर टोह लेते रहे हैं।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विकास क्षेत्र मथुरा जमुना प्रसाद सुमन ने प्राथमिक विद्यालय नरहौली प्रथम का विभागीय निर्देशों के क्रम में निरीक्षण गया। प्रधानाध्यापिका सुशीला चैधरी मिड डे मील की कंवर्जन कॉस्ट व राशन के लिए तैयार कर रही थीं। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अभिलेखों के आकर्षक रखरखाव पर प्रसन्न्ता व्यक्त की गई।
उनके द्वारा प्रधानाध्यापिका से दीक्षा ऐप के माद्यम से बच्चों को दिए जाने वाले शिक्षण कार्य, दीक्षा ऐप पर लिए गए प्रशिक्षणों, ध्यानाकर्षण, प्रेरणा लक्ष्य, आधारशिला मॉड्यूल के बारे में भी जानकारी ली गई। प्रधानाध्यपिका द्वारा दीक्षा ऐप पर 30 प्रतिशत प्रशिक्षण लेने तथा प्रेरणा मॉड्यूल पर संतोषजनक जानकारी प्रदान की गयी।
विद्यालय में चल रहे रंगाई पुताई के कार्य और विद्यालय के परिदृश्य पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की । मिड डे मील के लिए आधार कार्ड बैंक पास बुक की छायाप्रति जमा करा रहे अभिभावकों से प्रधानाध्यापिका व अन्य स्टाफ के शिक्षण कार्य और व्यवहार के बारे में जानकारी ली गयी । अभिभावकों के द्वारा प्रधानाध्यापिका के उत्तम व्यवहार की जानकारी दी गयी ।शिक्षा अधिकारी द्वारा शौचालय,पीने के पानी की व्यवस्था , कक्षा कक्षों का आंतरिक निरीक्षण भी किया गया। उनके द्वारा सुरक्षा शपथ, महत्वपूर्ण नम्बर को बड़े साइज पर लिखाने तथा शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश प्रदान किये।













Related Items
BJP led NDA government at Centre completes nine years
Government steps up to boost livestock sector, to begin animal ambulance services
Government sanctions extension of Neeraj Vinesh Tokyo2020 preparation in Europe