देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौख। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मन्दिर में नगला अक्खा में डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्ण का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रुप में बडे़ हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ चेयरमैन सुरेशसिंह ने किया।
सुरेश सिंह ने कहा कि गुरूजनों के बिना ज्ञान संभव नही है। गुरूओं का हमेशा आदर करना चाहिए। इस मौके पर प्रबंध निदेशक हरीचंद, व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह, प्रशासन शगुनसिंह, प्रधानाचार्य केजी मिश्रा, शिक्षा प्रभारी एसबी सिंह, रामबाबू, काॅर्डीनेटर विपिनसिंह, जीएस शर्मा, सुग्रीव सिंह, पवन राघव, रघुनाथ सिंह, वीरपाल सिंह, डा. अशोक कुमार आदि उपस्थित थे। बृजधाम विद्या मन्दिर पाली डूंगरा में शिक्षक दिवस मनाया गया। चेयरमैन जगवीर सिंह चौधरी कहा कि शिक्षक वह दीपक है जो स्वंय को जलाकर दूसरे पर प्रकाश डालता है। इस मौके पर प्रबंध निदेशक अतुल चौधरी, प्रधानाचार्य सीताराम शर्मा, नीतू सक्सैना, श्वेता सिंह, भगत सिंह, नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय सौंख द्वितीय में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डोरीलाल शर्मा, स्वाति अग्रवाल, संगीता आदि उपस्थित थे।













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन