BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

शिक्षकों को नही मिल रहा समय से वेतन, शिक्षकों में रोष

सौंख। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के निर्धारित समय से वेतन न मिलने से शिक्षक खासे परेशान है। पिछले कई दिनों से विभागीय अधिकारियों को शिकायत कर चुके है। लेकिन कोई सुनने वाला नही है।


बेसिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को वेतन माह की पहली तारीख को मिलता था। विभागीय लापरवाही के चलते पिछले कई माह से शिक्षकों को वेतन 10 तारीख को मिलता है। इससें शिक्षकों के दैनिक खर्चो में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और शिक्षकों के दस वर्ष पूर्ण होने के चलते भी निर्धारित समय सीमा में वेतनमान नही लगाया है। इसे लेकर शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत कर अवगत कराया है। लेकिन अधिकारी कोई सुनने को तैयार नही है।

पूर्व जिला संयोजक डोरीलाल शर्मा ने बताया कि विभागीय लापरवाही के चलते शिक्षकों को वेतन भी समय से नही मिल पा रहा है। ऐसें शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इस लेकर ओमवीर सिंह, नेकराम शर्मा, सुरेश, सचिन, विजेंद्र सिंह, राजेश वर्मा, प्रतिमा चतुर्वेदी, सीमा वर्मा, दिनेश चौधरी, रवि कुमार, अशोक आदि ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More