BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : पौधों की जीविता का विशेष ध्यान रखें

मथुरा। रिकार्डतोड पौधारोपण के बाद विभाग अपने द्वारा लगाये गये पौधों को भूल गये और किसी ने इनकी तरफ मुडकर भी नहीं देखा, जबकि जिलाधिकारी लगातार इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि जितने भी पौधे रोपे गये हैं उन्हें जीतिव रखा जाये। जो पौधे सूख गये हैं उनकी जगह दूसरे पौधे लगाये जाएं।
   पर्यावरण की महत्वता को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपने से संबंधित की जाने वाली कार्यवाहियों को पोर्टल पर आवश्यक रूप से डालें। जो विभाग अपने कार्य में लापरवाही बरतेंगे उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
ठोस अवशेष, जैव अवशेष, प्लास्टिक अवशेष, ईबेस्ट आदि वस्तुओं के उचित प्रकार के प्रबंधन करने एवं उसकी रिपोर्ट नियमित शासन को भेज दें के निर्देश दिये। तत्पश्चात वृक्षारोपण की बैठक लेते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि 516 ग्राम पंचायतों में किये गये वृक्षारोपण की टैगिंग लगभग पूर्ण की जा चुकी है, किन्तु 15 नगर निकायों में जियो टैगिंग अभी पूर्ण नहीं हुई है उसे यथाशीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में उनके द्वारा वृक्षारोपण कराया गया है वहां जाकर पुनः निरीक्षण कर लें कि उनके द्वारा लगाये पौधे सुरक्षित हैं या नहीं। यदि कोई पौधा सूख गया हो तो उसके स्थान पर नया पौधा लगायें।
यह निर्देश जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक लेते हुए दिये। उन्होंने कहा कि नगर निगम, सिंचाई विभाग, विद्युत, उद्योग केन्द्र, यूपीएसआईडीसी, डीपीआरओ, मुख्य चिकित्साधिकारी आदि संबंधित विभाग जिनकी पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं किया गया है उन विभागों के अधिकारियों को तीन दिन में डाटा फीड करने के निर्देश दिये तथा अवगत कराया कि अभी भी कार्यवाही में गति प्रदान नहीं की गई तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
श्री मिश्र जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा लगाये गये पौधों की थर्ड पार्टी माॅनीटरिंग देहरादून की संस्थान द्वारा करायी जा रही है। इसलिए सभी विभाग वृक्षारोपण लक्ष्य के साथ-साथ पौधों की जीविता का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि वर्ष-2020 में वृक्षारोपण किये जाने के लक्ष्य प्राप्त हो चुका है, जिसमें 33 लाख से अधिक वृक्ष लगाये जाने की योजना प्रस्तावित है।
इस अवसर पर डीएफओ डा. मुकेश, ज्वांइट मजिस्टेªट अभिषेक गोयल, जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, सभी उप जिलाधिकारी, विद्युत, उद्योग, सिंचाई एवं कृषि आदि के साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More