BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

बिल जमा कर दो भईया...घर घर जाकर कह रहे ऊर्जा मंत्री!

मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा प्रदेशभर मंे भ्रमण कर विद्युत उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वह उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की बजाये उनके दरवाजे पर दस्तक दें, उनके घर जाय पीएं, उपभोक्ताओं का विश्वास जीतें और संवाद स्थापित करें कि वह सस्ती और 24 घंटे की निर्बाध विद्युत बिजली के लिए बिल जमा करें। रविवार को मथुरा की नटवन नगर काॅलोनी में अधिकारियों के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों को साथ लेकर उपभोक्ताओं के दरवाजे पर दस्तक दी और उन्हंे बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित किया और बिल जमा करने को कहा।  


ऊर्जा मंत्री ने कहाकि प्रदेश में उन्हंे खस्ताहाल विद्युत व्यवस्था मिली थी। उसे पटरी पर लाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सबसे पहले लाइनलास को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार के प्रयास के कई जगह अच्छी सफलता मिल रही है। जनपद मंे तीन महीने के बकायेदारांे से कडाई नहीं बरतने कोे कहा गया है। ऐसे बकायेदारों को घर घर जाकर बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें। उनके संयोजन विच्छेदित न किये जाएं।

 

विद्युत समाधान महाकुंभ का हुआ आयोजन


महीने के पहले और तीसरे शनिवार और रविवार को प्रत्येक उपखण्ड पर विद्युत समाधान महाकुंभ योजना का आयोजन होगा। समाधान दिवस में उन उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना जाएगा जो बिल मंे गडबडी के कारण अपने बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। कृष्णा नगर में लगाये गये शिविर मंे पहुंची महिला उपभोक्ता ने बताया कि उनका दो महीने का बिल 2627 रूपये आया है। पहले दो महीने का अभी जमा नहीं हुआ है। इतना बिल कैसे आ रहा है कोई बताने को तैयार नहीं है जबकि वह पहले से कम बिजली का उपयोग कर रहे हैं, जबकि बिल 700 से 800 रूपये आता था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More