देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने थानों और पुलिस लाइन में तैनात 25 सब इंस्पेक्टरों का कार्य क्षेत्र बदला है। स्थानांतरण लिस्ट में ट्रांसफर उन एसआई का हुआ जो या तो लाइन में है या फिर थानों में तैनात हैं। ऐसे एसआई को पुलिस चैकियों का प्रभारी बनाकर बेहतर कार्य करने का मौका दिया गया है। रविवार सुबह एसएसपी कार्यालय से ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है। थानों और पुलिस चैकियों में गस्ती पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में हलचल हो गई है।
उप निरीक्षक शिव वीर सिंह को चैकी प्रभारी राधापुरम स्टेट से चैकी प्रभारी राधा कुंड बनाया है। चैकी प्रभारी नंदगांव बरसाना उप निरीक्षक चमन शर्मा को चैकी प्रभारी कस्बा राया बनाया है। थाना मगोर्रा से उपनिरीक्षक मोहित मलिक को चैकी प्रभारी बाजना थाना नौहझील भेजा है। उप निरीक्षक योगेश नागर को पुलिस लाइन से चैकी प्रभारी हसनपुर थाना नौहझील बनाया है। पुलिस लाइन से ही उपनिरीक्षक सुधीर राठी को चैकी प्रभारी खानपुर थाना महावन, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक शैलष कुमार चैरसिया को चैकी प्रभारी मानागढी थाना नौहझील, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सुधीर सिंह को चैकी प्रभारी बरौली थाना बल्देव तथा पुलिस लाइन से ही उपनिरीक्षक जितेन्द्र तेवतिया को थाना शेरगढ की चैकी सेही का प्रभारी बनाया है। वहीं सेही चैकी पर तैनात प्रभारी सोनू सिंह को थाना मगोर्रा की जामम पट्टी चैकी का प्रभार दिया गया है। जाजम पट्टी पर तैनात रहे प्रभारी मनमोहन शर्मा को थाना नौहझील की यमुनापुल चैकी का प्रभारी बना कर भेजा है। थाना बरसाना में तैनात उप निरीक्षक अर्जुन राठी को इसी थाने की नंदगांव पुलिस चैकी का प्रभारी बनाया है। थाना सुरीर पर तैनात उपनिरीक्षक रोहित मलिक को इसी थाने की हरनौल मोड चैकी का प्रभार दिया है। मांट थाने पर तैनात उपनिरीक्षक मनिन्द्र कुमार को इसी थाने की बारहमासी पुलिस चैकी का प्रभारी बनाया गया है। राया थाने से उपनिरीक्षक यशपाल को अनोडा पुलिस चैकी तथा उप निरीक्षक मोहन लाल को यमुना एक्सप्रेस वे राया कट की पुलिस चैकी का प्रभार सौंपा है। अजय अवाना अब कस्बा राया चैकी प्रभारी होंगे। थाना वृंदावन पर तैनात उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह को केशवधाम चैकी प्रभारी का दायित्व दिया गया है। थाना सदर बाजार से उपनिरीक्षक भोजराज अवस्था को सिविल लाइन चैकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक विनय कुमार को जेल चैकी का प्रभारी बना कर भेजा है। थाना शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रेम नारायण शर्मा अब होलीगेट चैकी प्रभारी होंगे। थाना छाता पर तैनात उप निरीक्षक अखिलेश कुमार अब चैकी प्रभारी पल्सांे होंगे। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक भुवनेश दीक्षित को खप्परपुर चैकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन से ही योगेन्द्र सिंह को पब्बीपुर थाना महावन पुलिस चैकी का प्रभारी नियुक्त किया है। चैकी प्रभारी बाद थाना रिफाइनरी उप निरीक्षक बाबू सिंह, तथा चैकी प्रभारी ओल उपनिरीक्षक संजुल पाण्डेय को थाना रिफाइनरी भेजा गया है।












