देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। शुक्रवार को अगवा हुए छात्र को मथुरा पुलिस ने 24 घंट के अंदर बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया। शनिवार की देर रात्र को बदमाशो के साथ हुई पुलिस की मुठभेड में एक बदमाश को गोली लगी है।
मुठभेड़ में शिव कुमार पुत्र आनंद कुमार निवासी अलीगढ़ और शोभित पुत्र संजय निवासी अंतापड़ा थाना कोतवाली मथुरा को गिरफ्तार किया। शिव कुमार के पैर में गोली लगी है। जबकि उनके एक अन्य साथी की पुलिस तलाश में जुटी है।
बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड थाना यमुनापार क्षेत्र में यमुना नदी के खादरों में हुई। गिरफ्तार बदमाश अलीगढ जिले के हैं। पुलिस को बदमाशों के अलीगढ में होने की सूचना मिली थी।
पुलिस का दबाव बढने पर वह अलीगढ से मथुरा आ गये थे। इसके बाद मथुरा पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उन्हें घेर कर छात्र को सकुशल मुक्त करा लिया। इस आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रूपये इनाम की घोषणा की गई है।
थाना गोविंदनगर के रामलीला ग्राउंड के पीछे रहने वाले गंतव्य अग्रवाल (19) पुत्र सचिन अग्रवाल बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह कोचिंग गया। इसी बीच उसके पिता के फोन पर फिरौती मागी गई। फोन करने वाले ने एक करोड़ रुपये फिरौती मांगी। पीडित परिवार ने कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस घटना को एसएसपी डा.गौवर ग्रोवर ने बेहद गंभीरता से लिया।
पकड को मुक्त कराने के लिए सर्विलांस को भी सक्रिय कर दिया गया। पुलिस टीम का गठन कर बदमाशों के पीछे लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने राधिका विहार से लेकर स्टेट बैंक तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने छानबीन की तो ब्रजवासी रॉयल की पार्किंग में बाइक खड़ी मिली। सीसीटीवी में होटल से बाहर छात्र निकलते हुए दिखा है। पुलिस ने यहां से छानबीन को आगे बढाया और एक के बाद एक सुराग लगते चले गये।
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि अगवा किया गए युवक के स्वजन से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसको पुलिस ने गंभीरता से लिया। बदमाशों की लोकेशन अलीगढ़ में मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश अलीगढ़ क्षेत्र से वापस मथुरा की ओर भाग निकले। यमुना के नए और पुराने पुल के बीच तिवारीपुरम में पुलिस और बदमाशों का आमना सामना हो गया था।













Related Items
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ में मुठभेड़, मारे गए 4 माओवादी, एक जवान शहीद