देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सांसद ने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि फसलों में पानी की उपलब्धता बनाये रखने के लिए नहरों का संचालन समय पर किया जाये और नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाये, जिससे पानी टेल तक पहुंच सके। उन्होंने नहरों से चोरी से पानी चोरी करने की शिकायत पर सिंचाई विभाग को निर्देश दिये कि ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये शौचालयों के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि ग्राम वासियों को जागरूक करें कि वह शौचालय का प्रयोग करें एवं कोई व्यक्ति बाहर शौच के लिए ना जाय।
प्राथमिक विद्यालयों की स्थितियों में सुधार करते हुए इसे प्राईवेट स्कूलों के स्तर पर बनाया जाय, जिसमें शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए छात्र-छात्राओं को अन्य सुविधायें भी उपलब्ध कराई जायें, जिससे गरीब से गरीब का बच्चा शिक्षित होकर देश के विकास में अपना योगदान दे सके।
यह विचार सांसद हेमा मालिनी द्वारा कलेक्टेªट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक (दिशा) की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि जिन विद्यालयों के भवन आदि मरम्मत योग्य हैं उनकी मरम्मत कराई जाय एवं विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था की जाए, इसके लिए वह अपनी निधि से भी धनराशि उपलब्ध करा देंगी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूल की भी बिल्डिंग को बनाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर विधायक गोवर्धन ठा. कारिन्दा सिंह, बल्देव पूरन प्रकाश, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी, ब्लाॅक प्रमुख, सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बलराम कुमार, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, एसीएमओ डा. दिलीप कुमार, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
फ्लाई ओवर बनाने से पूर्व क्षेत्रीय नागरिकों के साथ करें बैठक
निर्देश देते हुए कहा कि फ्लाई ओवर बनाने से पहले प्रशासनिक, नगर निगम, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से समन्वय करके बैठक कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि कोसी से शेरगढ़ सड़क पीएमजीएसवाई से निर्माण किया गया था, जिसके एक वर्ष में उखड जाने पर पर अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाय एवं उस सड़क का तत्काल प्रभाव से निर्माण कराया जाय।
दीवारों पर विज्ञापन करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही
सांसद ने नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर डाॅक्टर्स एवं अन्य फर्मों द्वारा लिखाये गये दीवारों पर विज्ञापनों पर नाराजगी प्रकट करते हुए पूछा कि यह किसकी अनुमति से लिखवाये गये हैं, यदि बिना अनुमति से लिखवाये गये हैं तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। उन्होंने मथुरा-वृन्दावन को साफ सुथरा बनाने एवं मन्दिरों के आस-पास से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत गोद लिए गये 90 गांवों में कुपोषित बच्चों की जानकारी लेते हुए कहा कि जनपद में जो भी कुपोषित बच्चा हो उसके स्वास्थ्य हेतु उचित पोषण दिया जाय। उन्होंने जिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि आंगनबाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से गांव-गांव में महिलाओं की बैठक की जाय तथा उन्हेें गर्भकाल में स्वास्थ्य का ध्यान रखने एवं गर्भ के बाद शिशु के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के संबंध में पूर्ण जानकारी दी जाय।
फुव्वारों को नियमित चलाये जाने के दिये निर्देश
श्रीमती मालिनी ने महिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित की गई महिलाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को भी त्वरित कार्यवाही से अवगत कराया जाय। 5 करोड़ 16 लाख की लागत से पोतराकुण्ड पर बनाये साउण्ड एवं लाइट कार्यक्रम को प्रतिदिन चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम द्वारा बनाये गये फाउण्टैन एवं सौन्दरीयकरण के लिए किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कृष्णापुरी में लगाये फाउण्टैन को चालू रखा जाए साथ ही नगर में विशेष सफाई का भी ध्यान रखा जाय।













Related Items
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी