BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चुनाव आयोग की रडार पर प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी समेत डेढ़ दर्जन SSP और SP

चुनाव आयोग की रडार पर प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी समेत डेढ़ दर्जन SSP और SPलखनऊ । चुनाव आयोग की नजर में राज्य के डेढ़ दर्जन से आईपीएस अफसर हैं। जल्द ही चुनाव आयोग इन अफसरों को मौजूदा पद से हटाकर नए जगह तैनात कर सकता है और इस पदों की कमान लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर काम करने वाले अफसरों का दी जा सकती है। इसमें राज्य के डीजीपी, एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी का भी नाम है। इसके साथ ही राज्य के प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा को भी हटाने के पूरे संकेत हैं। ये वो अफसर हैं जो राज्य सरकार के करीबी माने जाते हैं। 

नए डीजीपी के तौर पर सुलखान सिंह चुनाव आयोग की पहली पसंद हैं। सुलखान सिंह 1980 बैच के अफसर हैं और राज्य सरकार ने उनकी सीनियरटी को दरकिनार कर जावेद अहमद को राज्य का डीजीपी नियुक्त किया था।आयोग ने गृह विभाग से प्रदेश के जनपदों में तैनात आईपीएस अफसरों का ब्यौरा तलब किया था। इसमें कई पार्टियों ने जिलों के पुलिस कप्तानों पर मौजूदा सरकार की तरफ झुकाव की शिकायत की थी। इसमें से वह अफसर भी हैं जो पीपीएस से आईपीएस में प्रमोट किए गए हैं। जिन पुलिस कप्तानों को हटाने की पूरी संभावना है,उसमें गौतमबुद्धनगर, आगरा, कुशीनगर, बाराबंकी , लखनऊ, मुरादाबाद,एटा,गाजीपुर और गोंडा समेत करीब 14 जनपदों के पुलिस कप्तानों के नाम शामिल हैं। 

जबकि अभी शंटिंग पोस्टिंग में रखें आईपीएस अफसर मनोज तिवारी, अमित पाठक, सुभाष चन्द दूबे, वैभव कृष्ण, सुरेश राव आनंद कुलकर्णी, अनीस अहमद अंसारी, समेत कई अफसरों को जिलों का कप्तान बनाया जा सकता है। इन अफसरों ने लोकसभा चुनाव में बेहतर काम किया था।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More