BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रखर समाजसेवी मगन लाल शर्मा की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि

गांधी पार्क स्थित मगन लाल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करते विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह एवं अन्यवृन्दावन। पूर्व चेयरमैन एवं प्रखर समाज सेवी स्वर्गीय मगन लाल शर्मा की 25वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा के मध्य मनाई गई ।

मंगलवार को गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर समाज के गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर उनका जमकर गुणगान किया। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ने स्वर्गीय मदन लाल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय मदन लाल शर्मा द्वारा वृंदावन हित में किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य किये। जनता आज भी उनके कार्यकाल को सुखद अनुभूति के रूप में याद करती है पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि स्वर्गीय मगनलाल जी एक ओजस्वी व्यक्तित्व के धनी थे उनका सारा जीवन समाज सेवा में गुजरा था। गंगा दास महाराज, डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, मुकेश सारस्वत आदि ने भी श्रद्धाजंलि देते हुये विचार व्यक्त किये।  इस अवसर पर पंडित उदयन शर्मा, एसडी व्यास, अर्चना शर्मा, पन्ना लाल गौतम, नीरज ंिसंह, डाॅ.मदन मोहन पाण्डेय, आलोक शर्मा, विनीत शर्मा, महेश शर्मा, संजस शर्मा, हनुमान शर्मा, सन्नी सिसौदिया, गोपाल शर्मा मौजूद रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More