देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मंहगाई, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गुरूवार को विपक्ष सरकार के खिलाफ सडक पर उतर आया। सपाईयों ने डीजल और पैट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को मुद्दा बनाकर कलक्टेट पर दमदार विरोध दर्ज कराया। वहीं शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया।
इससे पहले कांग्रेेस ने अपने छात्र संगठन के बैनरतले बीएसए कालेज के सामने महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया था।समाजवादी पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसान विरोधी है। अभी तक डीजल और पैट्रोल के दामों में अंतर रहता था।
यह 10 से 15 रूपये का अंतर आम आदमी को यह विश्वास दिलाता था कि सरकार के दिल में कहीं न कहीं उनके लिए हमदर्दी है। सरकार हमें दस से पंद्रह रूपये सस्ता डीजल दे रही है। इस सरकार ने आम आदमी के साथ धोखा किया है। किसान के साथ ही छोटे कारोबारियों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पडेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होगा, इससे दूसरी वस्तुएं भी महंगी होंगी।
प्रतक्ष और परोक्ष परोक्ष रूप से आम आदमी पर मार पडेगी। सपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बैलगाडी में बैल की जगह खुद लग कर गाडी को खींचा, वहीं समाजवादी पार्टी की महिला विंग भी आंदोलन में आगे रही गाडियों खींचा। दूसरी ओर कांग्रेस महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ हमलावर है। कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन निरंतर जारी है।













Related Items
धारा 498ए का दुरुपयोग: छोटे झगड़ों को अपराध बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी