BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपा ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग का लगाया आरोप

मथुरा। विधानसभा चुनाव से पहले ही सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के परिवारिजनों को अभद्र टिप्पणी करने और वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला तूल पकड रहा है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल मची है। वहीं विरोधी दलों में भी इन वायरल वीडियो चचाओं में हैं।

फिलहाल इस मामले में समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष ने एसपी ग्रामीण को प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। समाजवादी अधिवक्ता सभा मथुरा के जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया की अध्यक्षता में एसपी ग्रामीण श्रीश् चन्द को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया कि एक बुआ-बबुआ नाम के फेसबुक पेज से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं उनके परिवारीजनों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने व अभद्र वीडियो बनाकर सोशल मीडिया से दुष्प्रचारित किया जा रहा है। इससे पार्टी की छवि धूमिल करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है।  पार्टी कार्यकर्ताओ में इसेकर गहरा रोष व्याप्त है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह का कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने कि मांग की। शिकायतकर्ता गौरव किशनपुरिया ने कहा कि यदि उक्त फेसबुक पेज तत्काल प्रभाव से बंद नहीं किया और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया तो वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

एसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र ने आश्वासन दिया है कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जिला माहसचिव संदीप चैधरी, प्रद्युम्न यादव, रविन्द्र मोहन, खलील अहमद, विनय प्रताप सिह, डेविड प्रजापति, सत्यभान गोस्वामी, राहुल चैधरी, अनिल यादव आदि शामिल थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More