देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सोनी समाज युवा मित्र मंडल द्वारा आज पर्यावरण विस्तार एवं संरक्षण हेतु नगर के ऐतिहासिक कंस किले पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व के रूप में वृक्षारोपण करते हुए युवा मित्र मंडल के सदस्यों ने संपूर्ण कंस किला परिसर में चारों तरफ अशोक, नीम, कंजी ,सहेजना, मोरपंखी ,जामुन, अमरुद, रात की रानी, बरगद आदि भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधों को लगाकर मिट्टी खाद व पानी से सिंचित किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी सदस्यों को इसका महत्व बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह महानगर कार्यवाह एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री श्री विजय बंटा सर्राफ ने कहा कि दूषित होते इस वातावरण में प्रदूषण को दूर करने के लिए वृक्षों का अधिकाधिक मात्रा में होना अत्यंत आवश्यक है। एक ओर जहां वृक्ष हमें छाया प्रदान करते हैं वहीं दूसरी ओर वृक्ष शीतलता ,फल एवं औषधि का भी कार्य करते हैं। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से यह एक पावन एवं पुनीत कार्य है। वृक्षारोपण के इस अवसर पर सोनी समाज सेवा समिति एवम सोनी समाज युवा समिति के पदाधिकारी सुनील वर्मा, उमेश वर्मा, बॉबी वर्मा ,दीपक सभासद, मनीष वर्मा, राकेश वर्मा, नितिन वर्मा, डॉक्टर दिनेश वर्मा, अरविंद वर्मा, विष्णु सोनी सहित सोनी समाज युवा मित्र मंडल के जतिन सोनी, अमित सोनी, पिंटू सोनी, अरविंद सोनी, गौरव सोनी, दीपांशु सोनी, मोनू सोनी, विकास सोनी, मयंक सोनी, अभिलाष सोनी ,सोनू सोनी, अर्जुन वर्मा ,अभय दत्तात्रेय, दिलीप सोनी, अंकुश सोनी, दीपक सोनी, महानगर विद्यार्थी प्रचारक मयंक साधु, विवेक शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुनीत सोनी ने एवं संचालन अंशुल सोनी ने किया।













Related Items
शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग के बारे में कितना जानते हैं आप, शक्ति और विष्णु शिवलिंग में क्या है अंतर?
'तनाव 2' में 36 साल बाद सोनी राजदान के साथ फिर नजर आए सुधीर मिश्रा
मनीष तिवारी व इंडिया ब्लॉक के 20 राज्यसभा सांसदों ने संसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए दिया नोटिस