देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कस्वा राया के कटरा बाजार की एक दुकान में शनिवार की रात्रि को अज्ञात कारणों से आग लग गई। कटरा बाजार में नरेंद्र अग्रवाल की तस्वीर की दुकान है। आग की लपटें उठती देख पड़ोसी द्वारा सबमसिर्बल की सहायता से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। तब तक हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। कटरा बाजार में हरिहर गली निवासी नरेंद्र अग्रवाल की तस्वीर की दुकान है। जिसमें वह तस्वीर बनाने व बेचने का कार्य करते हैं। शाम को नरेंद्र अपनी दुकान बन्दकर घर चले गए। रात्रि लगभग नौ बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा जिसकी सूचना उन्होंने नरेंद्र को दी। इस दौरान आग की लपटें दुकान से निकलने लगीं और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। राहगीर एव पड़ोसियों ने सबमसिर्बल की सहायता से बमुश्किल आग पर काबू पाया तब तक हजारो रुपए का माल जलकर राख हो गया था।













Related Items
हेमा मालिनी ने राया में की जनसभा
आईएएस परीक्षा पास कर राया पहुंचे अभिनव
राया में दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम के साथ निकली रामबारात