BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर रिसीवर के पक्ष में आये सेवायत

गोवर्धन। परिक्रमा मार्ग मानसी गंगा के तट स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर के हक को लेकर नियुक्त रिसीवर के पक्ष में सेवायत ने खुलकर समर्थन किया है। वहीं सुबह गैर सीटाटिया समाज के लोगों ने विपक्ष में प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर पर न्यायापालिका द्वारा रिसीवर रमाकांत गोस्वामी को नियुक्त किया है। उनको अधिकार न्यायालय द्वारा ही मिले हुए हैं।

रिसीवर द्वारा मंदिर में फर्स लगाने का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार की सुबह दसविसा के गैर सीटा समाज के लोगों ने मंदिर के धन का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया। इसके बाद सीटाटिया समाज के लोगों ने एकजुट होकर रिसीवर के पक्ष में समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि मंदिर में विकास कार्य कराये जा रहे हैं।

लेकिन कुछ लोग काम को रूकवाना चाहते हैं जो कि गलत है। कन्हैया लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण का विरोध करना गलत बात है। पूरा सीटाटिया समाज रिसीवर के पक्ष में है। इस अवसर पर गुड्डू बोहरे, छैलबिहारी, गणेश पहलवान, मदन गोपाल, तुलसीराम, मनोज लंबरदार, राकेश शर्मा, विष्णु कांत शर्मा आदि थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More