BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : धर्म गुरूओं से मांगा सहयोग

मथुरा। सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान के अंतर्गत स्वास्थ विभाग द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉक्टर शेर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली  मु्ख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्रारंभ होकर राजीव भवन, मुख्य डाकघर, कलक्ट्रेट होते हुए वापस मु्ख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक निकाली गयी। डॉ शेर सिंह ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान का और प्रारंभ 2 दिसंबर को हो चुका है। जिसमें दो वर्ष तक के  बच्चों को दस बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। रैली में  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिलीप कुमार, डॉ एके गुप्ता, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ मनीष पौरुष, डॉ प्रवीण भारती, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, अर्बन हेल्थ कॉडीनेटर फौजिया खानम,  यूनिसेफ  से मानवेन्द्र सिंह डी एम सी, डबलू एच ओ से डॉ संदीप, समाज सेवी मनीष दयाल, मनोहर लाल एआरओ, पुरुषोत्तम, हरी सिंह, एएनएम आशा आदि उपस्थित थे।

धर्म गुरूओं से मांगा स्वास्थ्य विभाग ने सहयोग
सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 अभियान के अन्तर्गत जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शेर सिह की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता एवं धर्म गुरु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित धर्म गुरुओं से अभियान के सफलतापूर्वक संचालन में सहयोग की अपेक्षा की गयी। डॉ शेर सिंह ने बताया कि  सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 चार चरणों में चलेगा, दिसम्बर में एक चरण हो चुका है दितीय चरण 6 से 16 जनवरी तक चलेगा  जिसमें गर्भवती माताओं एवं  2 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा इस अभियान का संचालन मुख्य रूप से टीका से वंचित बच्चों वाले  क्षेत्र, रिक्त उपकेंद्र ,घुमंतु परिवार, ईट भट्टे ,अतिसंवेदनशील क्षेत्र दूरस्थ गांव मजरा अथवा पुरवा आदि मे किया जाना है द्य

2241 गर्भवती महिलाओं, 5136 का होगा टीकाकरण
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ विभाग के अलावा अन्य विभाग जैसे शिक्षा आईसीडीएस ,महिला एवं बाल विकास ग्राम पंचायत  विभागों से भी सहयोग प्रदान किया जाएगा जिससे कि समुदाय में टीकाकरण के प्रति लोगों में स्वीकार्यता बढे द्यहेडकाउंट सर्वे के आधार पर पाए गए योग्य अथवा छूटे हुए लाभार्थियों का इस चरण में टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें 2241 गर्भवती माताएं एवं 5136  दो वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं इस चरण हेतु कुल 1192सत्रों की कार्य योजना बनाई गई है अभियान की समीक्षा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिदिन साईं कालीन बैठक में नियमित रूप से की जाएगी कार्यक्रम की निगरानी जिला स्तर पर जिला अधिकारी महोदय द्वारा की जाएगीद्य।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More