BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : जयंती पर महात्मा गांधी एवं शास्त्री को किया नमन

मथुरा। गांधी जी के जीवन में मन कर्म वाणी की समानता रही है। उन्होंने जिस कार्य को करने के लिए कहा उसे मन और कर्म से पूर्ण करके दिखाया। उनकी इसी विशेषता के कारण उनका नाम महात्मा पड़ा। गांधी जी के नेतृत्व से दुनिया के बडेघ् से बड़े विद्धवान प्रभावित हुए तथा अधिकांशों ने उनके सिद्धान्तों को आत्मसात किया।
यह विचार जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र कलेक्टेªट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में आयोजित गांधी एवं शास्त्री जी जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने गांधी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्जित कर श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के 150वीं जन्म दिवस पर हम सभी लोगों को गांधी जी के सपने ‘‘स्वच्छ भारत‘‘ को पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा मिशन में अपना सहयोग प्रदान करके हम महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजली दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वन यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें और अन्य लोगों को भी इसका प्रयोग न करने के लिए सभी लोगों प्रोत्साहित करें।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ हम गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुॅचाकर हम महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजली दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिंलग यूज प्लास्टिक विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा ं लोगों को भी प्रोत्साहित करें।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गंाधी जी ने अपना पूरा जीवन दूसरों की पीड़ा दूर करने में व्यतीत किया। उन्होंने देश व समाज के कार्य अपना सर्वत्र न्योछावर कर दिया। उन्होंने अपने लिए कोई कार्य नहीं किया। उनका अधिकांश समय गरीबों की पीड़ा हरने में व्यतीत हुआ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी मानवीय गुणों से भी ऊपर थे। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए लोगों को स्वयं की स्वच्छता तथा अपने आस-पास के क्षेत्र की स्वच्छता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी परम्परा को शास्त्री जी ने आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिलाधिकारी के झण्डारोहण करने के पश्चात उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाई कि ‘‘हम स्वच्छता के लिए हर साल सौ यानि हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करेंगे, न मैं गन्दगी करूंगा न करने दूंगा, मैं सबसे पहले स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे कार्य स्थल से स्वच्छता की शुरूआत करूंगा। हम गांव-गांव, गली-गली स्वच्छता अभियान का प्रचार करते रहेंगे तथा अन्य लोगों को भी हर साल सौ घंटे स्वच्छता के कार्य में देने की शपथ दिलायेंगे। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, रामवीर कुमार शर्मा, चन्दन लाल पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
गांधी जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय, आरडी राम,  सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More