BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी हैं ग्रामीण प्रष्ठभूमि के स्वरोजगारः श्यामनंदन

मथुरा। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर श्यामनंदन सिंह ने कहा कि भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार वास्तव में स्वरोजगार ही है जब स्वरोजगार घटने लगेंगे अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी और चरमराई हुई अर्थव्यवस्था को केवल किसान ही बचा सकता है विशिष्ट अतिथि डॉ बृजेश कुमार सिंह कुलपति वेटरनरी विश्वविद्यालय मथुरा ने कहा कि जब तक ग्रामीण पृष्ठभूमि के स्वरोजगार विकसित नहीं होंगे हमारी अर्थव्यवस्था ठीक नहीं हो सकती है अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूक कार्यक्रम किए जाएं किसानों को जागरूक किया जाए और किसान खेती और पशुपालन को आधार मानकर के स्वरोजगार करें तो खेती और पशुपालन घाटे का सौदा नहीं हो सकता है। वह
भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार स्वरोजगार विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम मंे बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार सुमंत भट्टाचार्य ने कहा कि ग्रामीण भारत में जो किसान रहता है जब तक उसके उत्पादों को मूल्य अच्छा नहीं मिलेगा तब तक किसान की दुर्दशा बरकरार रहेगी इस दुर्दशा को खत्म करने के लिए किसान के उत्पादों का उचित मूल्य मिलना चाहिए दूध भी और गांव में बने उत्पादों का मूल्य बाजार में अधिक मिलना चाहिए आशीर्वचन के रूप में श्री राम कथा वाचक सुनील कौशल महाराज ने कहा कि जब तक हम ग्रामीण भारत की परिवेश को अपनाएंगे नहीं और उसे भूलते जाएंगे तब तक हम बनावटी जीवन ही जी सकते हैं पुरखों की जमीन पुरखों की मकान को छोड़कर के आज शहर में दो कमरे के फ्लैट में रहने वाला व्यक्ति अपने को विकसित मानता है लेकिन आने वाला समय पुरानी और देसी चीजों को ही अपनाने का है इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वीरपाल  सिंह ने कहा कि वास्तव में हमें ग्रामीण परिवेश को ही अपनाना चाहिए कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद और दूरदराज से आए हुए सभी किसान भाइयों का धन्यवाद किया और शहरी पृष्ठभूमि के प्रबुद्ध जनों को इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को और स्वरोजगार को केवल शहरी पृष्ठभूमि के लोग बढ़ावा दे सकते हैं इस अवसर पर संस्था के सचिव विष्णु कुमार शर्मा ,नितिन कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष ,अंकित गोस्वामी पवन कुमार अग्रवाल ,जगबीर सिंह ,भगवान स्वरूप, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ऋषि, आदि उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More