देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि युवा तकनीक का बुद्धिमता से उपयोग करें। युवा कानों में लीड लगा कर वाहन चलाते हैं। पीछे से आने वाले वाहनों की ओर ध्यान नहीं जाता है। यह सडक हादसे का कारण बनता है। मधु शर्मा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। यातायात के नियमों का पालन करना सब के लिए अनिवार्य है। बचपन से हमें इस बारे में समझाया और पढाया जा रहा है।
सोमवार को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मथुरा मार्ग स्थित सम्भागीय परिवहन कार्यालय में किया गया। जिसमें स्कूली बच्चांे को सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए। तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए विधायक कारिंदा सिंह ने कहा कि हमारे देश में जागरूकता के अभाव में हर रोज हजारों लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो रही है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए लोगो के बीच सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमो की पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आज शांता पदम् शिक्षा मन्दिर के छात्र छात्राओं ने विभागीय ट्रेनिग स्कूल में वाहन चलाने के नियम व दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताएं गये। जिन्हें बच्चो ने पूरी जिज्ञासा के साथ समझा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी नीतू शर्मा, पीटीओ राकेश निगम,नीलम मिश्रा आदि मौजूद रहे। सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि सभी के लिए यह एक तरह का सुझाव है कि किसी भी बच्चे की जान खतरे में न डालें, जब तक वह कानून वाहन चलाने कली आयु पूरी न कर लें। अभिभावक बच्चों को तब तक वाहन न चलाने दें। इसी से हमारा और समाज का भला है।













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: जिंक चंगा तो जल्दी नहीं होंगे 'बूढ़े', इस मिनरल का संबंध DNA से