देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने आयोजित तहसील महावन में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुनते हुए निर्देश दिये कि आम जनता एवं किसानों की समस्या का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत में निस्तारण हेतु समय निश्चित किया जाय तथा की गई कार्यवाही से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाय।
जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों के शिकायती रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। कोई शिकायत लम्बित नहीं है।
आज के संपूर्ण समाधान दिवस में 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा दो मामलों में निस्तारण करने हेतु टीम बनाकर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से संबंधित थीं। उन्होंने किसानों द्वारा निराश्रित गौवंश समस्या पर कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक तहसील में अस्थाई गौशालाओं का निर्माण कराया है और निरंतर निराश्रित गौवंश को भेजा जा रहा है।
श्री मिश्र ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर लें एवं उन्हें दूध निकालने के पश्चात लावारिश रूप से न छोड़ें साथ ही उन्हें गौवंश पालन हेतु प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि जो लोग दूध निकालने के पश्चात आवारा गौवंश को छोड़ देते हैं उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये तालाबों एवं पोखरों में गंदा पानी न जाने दिया जाय। घर से निकलने वाले पानी के लिए सोखपिट बनवाये जायें, जिससे तालाब का पानी गंदा न हो। श्री मिश्र ने तहसील महावन के किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत पंजीकरण किये गये किसानों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि शासन की प्राथमिकताओं में एक है। इस पर विशेष ध्यान दिया जाय और प्रत्येक पात्र किसान का पंजीकरण आवश्यक रूप से किया जाय। जिलाधिकारी ने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिये कि भूमि विवाद से संबंधित दस प्रकरणों को उप जिलाधिकारी से मिलकर सूचीबद्ध किया जाय तथा उन्हें निरंतर निस्तारण करने का प्रयत्न किया जाय। उन्होंने चकरोड़ एवं अन्य छोटे-छोटे विवादों के निस्तारण करने के लिए दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि कोई पक्ष अकारण दूसरे को परेशान करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाय। संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर, उप जिलाधिकारी महावन हनुमान प्रसाद मौर्य, सीएमओ डा. शेर सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, डीएसओ राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
गर्म-गर्म औषधीय छाछ ‘खलम’, एक-दो नहीं कई समस्याओं को करता है दूर, ये है विधि
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ