BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रधान प्रत्याशी के पति को मारी थी गोली

मथुरा। पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के आरोपियों की धरपकड जारी है। पंचायत चुनाव निपट जाने के बाद पुलिस ने ऐसे लोगों की धरपकड तेज कर दी है। लगातार दबिश दी जा रही है। मुडलिया गांव में हुए वारदात के 12 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बरसाना के गांव गाजीपुर में हुई गोली मारने की घटना के आरोपी को पुलिस ने देर रात दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, पांच कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।


पुलिस के मुताबिक पंचायत चुनाव के दौरान बरसाना के गाजीपुर गांव में प्रधान प्रत्याशी मीरा देवी के पति श्रीचन्द्र को गोली मार दी है। गोली मारने का मुख्य आरोपी गांव के ही नहनू उर्फ नारायण सिह को घटना के बाद से ही पुलिस तलाश कर रही थी।

गुरूवार की रात करीब 11 बजे प्रियाकुण्ड से 100 मीटर आगे नन्दगांव बरसाना रोड पर जाने बाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल 32 वोर पांच जिन्दा कारतूस 32 वोर बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 1999 में श्रीचन्द्र पुत्र सोरन व उसके परिवार के अन्य चार व्यक्तियों ने मेरे बाबा सुखपाल सिंह की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें सन् 2008 में श्रीचन्द्र आदि पांच व्यक्तियों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है जो जमानत पर बाहर हैं। नहनू के खिलाफ राजस्थान के भरतपुर, गोवर्धन, छाता, बरसाना, महावन आदि थानों में 16 मुकदमा दर्ज हैं।

चुनावी रंजिश मंे गोली चलाने वाला नोनू गिरफ्तार


थाना वृन्दावन पुलिस ने चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने वाले अभियुक्त को असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया है। चार मई को ग्राम जैंत में चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने वाले अभियुक्त नोनू उर्फ अशोक पुत्र राजनलाल निवासी जैंत थाना वृन्दावन जिला मथुरा को एक नाजायज तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस के साथ आझई पुल के पास से गिरफ्तार किया है।

घटना के सम्बन्ध में रमनलाल पुत्र सुन्दरलाल निवासी जैत थाना वृन्दावन ने पाच मई को थाना वृन्दावन पर अशोक उर्फ नोनू पुत्र राजनलाल, रुद्र प्रताप उर्फ रोहित उर्फ भोला पुत्र महेन्द्र निवासीगण जैंत थाना वृन्दावन के खिलाफ दर्ज कराया था। जिसमें नरेन्द्र पुत्र सुन्दरलाल के पैर में गोली लगी थी। प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा थाना वृन्दावन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमा पहले से दर्ज हैं।

हत्या मंे फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाही


हत्या के मुकदमें में वाछिंत चल रहे अभियुक्त विपिन गौतम उर्फ बृजकिशोर गौतम के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है। थाना गोविन्दनगर पर दर्ज हत्या के मुकदमे में लगातार फरार चल रहे आरोपी विपिन गौतम उर्फ बृजकिशोर गौतम पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद गौतम निवासी बी-127 मोतीकुंज थाना हाइवे जिला मथुरा हाल निवासी बृजेश हाइट्स कालौनी थाना गोविन्दनगर जिला मथुरा के विरूद्ध न्यायालय मथुरा से धारा 82 सीआरपीसी की उद् घोषणा जारी की गयी है जिसको तामीला की कार्यवाही के लिए शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर ने विपिन गौतम के मकान बी-127, मोतीकुंज थाना हाइवे पर जाकर उसके गेट पर मौहल्ले के व्यक्तियों के समक्ष 82 सीआरपीसी के आदेश की एक प्रति चस्पा की गयी एवं लाउडस्पीकर से मुनादी पूरे मौहल्ले में कराई गयी। इसके पश्चात् उसके दूसरे निवास स्थान बृजेश हाइट्स कालौनी थाना गोविन्दनगर पर भी जाकर गेट पर बृजेश हाइट्स कालौनी में रहने वाले व्यक्तियों के समक्ष 82 सीआरपीसी के आदेश की एक प्रति चस्पा की गयी एवं लाउडस्पीकर से मुनादी की गई।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More