देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। वृन्दावन श्री रामानंद विश्व हितकारिणी परिषद के तत्वाधान में सुनरख रोड स्थित भक्ति वेदांत मंदिर पर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। डॉ राम कमल दास वेदांती महाराज ने बताया कि 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दिव्य एवं विशाल आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का दिव्य एवं भव्य आयोजन होगा। साथ ही संत सम्मेलन, कथा व्यास सम्मेलन, महिला विद्वान एवं व्यास सम्मान सम्मेलन, संगीत सम्मेलन, योग शिविर, चरकुला नृत्य, विद्वत गोष्ठी, भजन संध्या, कवि सम्मेलन आदि के अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने बताया कि आने वाले भविष्य में भक्ति वेदांत मंदिर और आश्रम वृंदावन के आध्यात्मिक जगत का प्रमुख केंद्र होगा। जिसकी ख्याति देश-विदेश तक होगी। प्रमुख भागवत प्रवक्ता रामविलास चतुर्वेदी ने बताया कि अभी तो महाराज श्री के सेवा प्रकल्पो का श्री धाम वृंदावन में प्रारंभ हुआ है। जल्द ही महाराज श्री की कृपा से ब्रज वासियों को एक नई आध्यात्मिक क्रांति यहां दिखाई देगी। सौरव गौड़ ने बताया कि 28 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इस कार्यक्रम में पधार रहे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अनेक केंद्रीय मंत्री एवं राज्यमंत्री कार्यक्रम में भाग लेंगे।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य