BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गरीब जरूरतमंदों कम्बल वितरण किया गया

मथुरा। कालिन्दी सेवा संस्थान मथुरा द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के अन्तर्गत जरूरतमन्द एवं गरीबों के लिये कम्बल वितरण का कार्यक्रम श्रीजी बाबा आश्रम भूतेश्वर रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 500 कम्बलों के वितरण की योजना बनी जोकि जरूरतमन्दों को रात्रि में जाकर के वितरित किये जायेगें कार्यक्रम को विधिवत प्रारम्भ करते हुए गरीबों को 100 कम्बल वितरण किये गये। संस्थान के मार्ग दर्शक संत राजा बाबा, संस्थान के संस्थापक राम कुमार आचार्य, नरेन्द्र अग्रवाल दरवै वाले, राधाबिहारी गोस्वामी, अनिल अग्रवाल प्रेसवाले, अध्यक्ष नरेन्द्र गर्ग, महामंत्री गोपालाचार्य (रसिक), कोशाध्यक्ष सूर्यकान्त पण्डित, महिला समिति की ओर से अध्यक्ष जमुना देवी शर्मा, उपाध्यक्ष मीरा मित्तल पार्षद, मीना अरोड़ा, पुष्पा सिंह कोर, मधु आचार्य, माधव गर्ग, श्रीकान्त भण्डारी, किशोर उपाध्याय, कमल पचैरी, भोला पण्डित, पवन वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, भव्य कृष्ण आचार्य इत्यादि उपस्थित थे । वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता सतोहा मंडल महामंत्री अशोक राज सिंह ने गरीब असहाय और विधवाओं को गरम कंबल वितरण किए। वार्ड नम्बर आठ के तारसी गांव में भाजपा नेता सतोहा मंडल महामंत्री अशोक राज सिंह एड.ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जरुरत मंदो को कम्बल वितरण किये। वासदेव सिंह, वकील, हरिराम सिंह, परसोतम सिंह, बूथ अध्यक्ष अमित राज आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More