BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बीस वर्षो से झप्परों में रहकर जीवन बीता रहा गरीब परिवार

सौंख(अनिल कुमार)। सरकार भले ही विकास की गांगा बहाने और गरीबों के कल्याण करने के लिए चलायी गई योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का दावा करती हो, जिला प्रशासन प्रत्येक योजना के लक्ष्य को पूरा कर देता है।

लेकिन नगला आजल में गरीब परिवार को अभी तक किसी भी योजना से लाभान्वित नही किया गया।
गोवर्धन के गांव नगला आजल में भूदेव का गरीब परिवार है जो कि ना तो सरकार को और ना ही जिला प्रशासन को किसी सरकारी योजना के पात्र नजर नही आते। पिछले करीब बीस वर्षो से अपने परिवार को झोपड़ियों में रहकर जीवन यापन कर रहा है।

गरीब भूदेव का परिवार अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, विद्युत कनैक्शन, गैस कनैक्शन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं से बहुत दूर है। लेकिन सरकार के नुमांदों को इन गरीब परिवार की गरीबी नही दिखती। आजल निवासी भूदेव सिंह का कहना है कि मैं पिछले कई माह से बीमार हूं। सरकार की किसी भी योजना का लाभ मेरे परिवार को अभी तक नही मिला है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री जी, कहा है गरीबों के कल्याण के लिए बनी सरकारी योजनाएंे।


मिथलेश देवी का कहना है कि प्रत्येक वर्ष हमें अपने लिए जीवन यापन करने के लिए झोपड़ी बनानी पड़ती है। जनप्रतिनिधि गांव में वोट मांगने जरूर आते है। लेकिन अभी प्रधान ने आवास तो दूर, शौचालय योजना के तहत निर्माण तक नही कराया। सरकारें योजनाओं को दिखाने को चलाती है। चुनाव के बाद सभी भूल जाते है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More