BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

राधा कृष्ण के संग फूलों की होली खेल मगन हुआ मन

मथुरा। चाणक्य युवा संगठन और ब्रज के अनुपम रंग संस्था द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। ब्रज के पारंपरिक होली गायन और कविताओं के साथ होली का आनंद लिया गया।


कार्यक्रम का आरंभ कवयित्री अंजू शर्मा द्वारा सरस्वति वंदना गाकर किया गया कवि चन्द्र प्रकाश शर्मा द्वारा ष्रसिया खेलन आयो फागष् गाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया रेणु उपाध्याय ने भी काव्यपाठ किया। उसके बाद फाग के गीतों पर राधा कृष्ण के स्वरूपो में सौम्या, उन्नति और कीर्ति के साथ सभी ने नृत्य गायन का आनंद लिया। प्रतिमा सिंह ने श्मेरो खोय गयो बाजूबन्दश् पर नृत्य किया तो दर्शक भी साथ मे नाचने लगे।


वंदना सक्सेना और रजनी शर्मा दिव्या साहनी, डॉ सीमा मिश्रा, डॉ प्रीति तिवारी, रश्मि चैधरी, छाया गौतम आदि ने सभी के साथ नृत्य प्रस्तुतियां दी। अंत में राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ सबने ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली का आनंद लिया। धन्यवाद ज्ञापन आर्य अशोक शर्मा क्रांतिवीर और कार्यक्रम का संचालन अनुपम गौतम एडवोकेट ने किया।


कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ सतीश गौतम पवन शर्मा जितेंद्र जोशी महेश शर्मा डॉ धनंजय तिवारी संगीता सारस्वत देवेंद्र गौतम आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More